अंदर की बातट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरराज्य-शहर

भारत का फिर से चंद्रमा पर जाने का लक्ष्य, क्या इस बार चंद्रयान-3 होगा सफल ??

India to launch Chandrayaan 3! चंद्रयान-3 का पूरी दुनिया को बेसब्री से इंतजार है. पूरी दुनिया की निगाहें इस मिशन पर टिकी है चंद्रयान-3 इस समय देश का चर्चित विषय बना हुआ है. इस मिशन को लेकर जोर शोर सें तैयारियां चल रही है बता दें भारत 14 जुलाई की दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से स्पेसशिप चंद्रयान-3 लॉन्च करेगा। इसकी जानकारी ISRO द्वारा दी गई है। ISRO चीफ एस सोमनाथ ने बताया कि चंद्रयान 23 या 24 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग (Soft landing) की कोशिश करेगा।

चंद्रयान-2 के साथ क्या हुआ था ??
आपको बता दें साल 2019 22 जुलाई को chandrayaan-2 मिशन को लॉन्च किया गया था। जिसके बाद 14 अगस्त को लैंडर और रोवर ने पृथ्वी की कक्षा छोड़ी थी। 6 दिन बाद इसने चंद्रमा पर प्रवेश किया था। 6 सितंबर को विक्रम लैंडर (vikram lander) ऑर्बिटर से अलग हुआ था। मिशन के मुताबिक विक्रम लैंडर (vikram lander) को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर 7 सितंबर को भारतीय समयानुसार रात 1 से 2 बजे के बीच लैंड करना था। यह चांद की सतह से 2.1 km की दूरी पर था तभी इसका ISRO से संपर्क टूट गया था।

इसके बाद से ही भारत chandrayaan-3 मिशन की तैयारी कर रहा है। चंद्रयान-2 ने 48 दिन में 30,844 लाख KM की यात्रा की थी। मिशन पर 978 करोड़ रुपए का खर्च आया था। इसके विक्रम लैंडर (vikram lander) से भले निराशा मिली, लेकिन यह मिशन नाकाम नहीं रहा, क्योंकि chandrayaan-2 का ऑर्बिटर (orbiter) अभी भी चांद की कक्षा में अपना काम कर रहा है।

Read: Latest News Chandrayaan 3 Launch Date: Cost, Landing Date, Mission! News Watch India

ISRO के वैज्ञानिकों ने इस काम को 5 जून को आंध्र प्रदेश (andrapradesh) के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंन्टर में अंजाम दिया है. इसके तहत चंद्रयान-3 को LVM-3 (लॉन्च व्हीकल मार्क-3) से जोड़ा गया है. इसी साल मार्च में chandrayaan-3 ने लान्चिंग के दौरान होने वाले vibration और sound vibration को सहन करने की अपनी क्षमताओं के टेस्ट में खरा उतरा है

क्या है चंद्रयान-3
इंडिया ने पहली बार 2008 में chandrayaan-1 की सक्सेसफुल लॉन्चिग की थी। इसके बाद 2019 में chandrayaan-2 की लॉन्चिंग में इंडिया को असफलता मिली। अब भारत chandrayaan-3 लॉन्च करके इतिहास रचने के प्रयास में है।

Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button