ट्रेंडिंग

2024 में भारत तेजी से करेगा विकास, देश को मिलेगी महंगाई से बड़ी राहत!

Economy Of India: साल 2024 भारत के लिए अच्छा होने वाला है। यह हम नहीं बल्कि वैश्विक स्तर को देखने वाले आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन की सर्वे ने कहा है।दरअसल भारत ने 2023 में दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख वैश्विक अर्थव्यवस्था का ‘दर्जा’ कायम रखा है। आपको बता दें कि  बढ़ती मांग, घटती महंगाई, स्थिर ब्याज दर और मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार की वजह से साल 2023 में भी भारतीय अर्थव्यवस्था की चमक बनी रही। इस तरह भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा। यानी भारत इस मामले में चीन से आगे रहेगा। भारत 2023 में 6.3 फीसदी की वृद्धि दर्ज करेगा, जो चीन और ब्राजील की वृद्धि दर 5.2 फिसदी और तीन फिसदी से कहीं अधिक है।ऐसे में वित्त वर्ष 2024-25 और 2025-26 दोनों में भारत की अर्थव्यवस्था 6.9 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान लगाया गया है।

Also Read: Latest Hindi NewsPM Modi in Ayodhya । News Today in Hindi

किस रफ्तार से बढ़ेगी देश की इकोनॉमी?

अर्थशास्त्रियों का कहना है कि अगर भारत इसी तेजी से बढ़ता रहा तो वो दिन दूर नहीं जब.भारत साल 2027 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।  ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि भारत की जीडीपी को भौगोलिक लाभ और फाइनेंशियल सेक्टर में हो रहे डेवलपमेंट का फायदा मिलने की वजह से भारत अगले 3 साल में ही 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनामी बन सकता है। दूसरी ओर अमेरिका, ब्रिटेन और जापान समेत कुछ प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में नए साल में आर्थिक वृद्धि दर में या तो गिरावट आ सकती है। या इनमें मामूली बढ़ोतरी हो सकती है।अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के विश्व आर्थिक के अनुसार वैश्विक वृद्धि 2022 में 3.5 फीसदी से घटकर 2023 में तीन फीसदी और 2024 में 2.9 फीसदी रहने का अनुमान है।

Also Read: Latest Hindi NewsPM Modi in Ayodhya । News Today in Hindi

भारत को मिल सकती है अच्छी ग्रोथ?

दरअसल भारत में लोगों की बचत करने की आदत की वजह से यहां के फाइनेंशियल सेक्टर की हालत बहुत मजबूत है। और यह भारत के डेवलपमेंट की उम्मीद पर खड़ा उतरने के मामले में संसाधन उपलब्ध कराने के लिहाज से बेहतरीन कदम साबित हो सकता है। बहरहाल अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भारत सहित दुनिया की अन्य अर्थव्यवस्था के विकास दर का अनुमान जारी किया है।ऐसे में साल 2024 में भारत के विकास दर में वृद्धि होगी और ये 6.8 फीसदी रह सकता है।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button