Border 2 Songs: बॉर्डर 2 के रीक्रिएट गानों पर भड़के जावेद अख्तर, बोले- 'नए गाने बनाओ या मान लो नहीं कर सकते’
Javed Akhtar on Border 2 Songs: हिंदी सिनेमा के दिग्गज गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर चर्चा में हैं। इस बार मामला मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ से जुड़ा है। 1997 में रिलीज हुई देशभक्ति की क्लासिक फिल्म बॉर्डर के यादगार गीत लिखने वाले जावेद अख्तर को इसके सीक्वल के लिए भी अप्रोच किया गया था, लेकिन उन्होंने यह ऑफर साफ तौर पर ठुकरा दिया।
29 साल बाद आ रही बॉर्डर 2 को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। सनी देओल की वापसी, मल्टी-स्टार कास्ट और देशभक्ति से भरी कहानी के बीच सबसे बड़ा सवाल यही था कि क्या इस बार भी जावेद अख्तर गीत लिखेंगे? अब खुद जावेद अख्तर ने इसका जवाब दे दिया है और वजह इतनी तीखी है कि फिल्म इंडस्ट्री में बहस छिड़ गई है।
जावेद अख्तर ने क्यों कहा ‘नहीं’?
इंडिया टुडे को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में जावेद अख्तर ने खुलासा किया कि उन्हें बॉर्डर 2 के लिए गीत लिखने का प्रस्ताव मिला था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उन्होंने मुझसे फिल्म के लिए लिखने को कहा था, लेकिन मैंने मना कर दिया. मुझे सच में लगता है कि यह बौद्धिक और क्रिएटिव दिवालियापन है.’
‘पुराने गाने रीक्रिएट करना बौद्धिक दिवालियापन’
जावेद अख्तर ने पुराने हिट गानों को दोबारा इस्तेमाल करने के ट्रेंड पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा, ‘आपके पास एक पुराना गाना है जो हिट हुआ था और आप उसे थोड़ा बदलकर फिर से पेश करना चाहते हैं? नए गाने बनाओ या फिर मान लो कि तुम वैसा ही स्तर का काम नहीं कर सकते.’ उनका मानना है कि अतीत की सफलता पर बार-बार निर्भर रहना रचनात्मक कमजोरी को दिखाता है।
‘नई फिल्म बन सकती है तो नए गाने क्यों नहीं?’
जावेद अख्तर ने उदाहरण देते हुए कहा कि जब बॉर्डर बनी थी, तब उससे पहले 1964 की फिल्म हकीकत मौजूद थी, जिसमें देशभक्ति के शानदार गीत थे, लेकिन फिर भी उन्हें दोहराया नहीं गया। उन्होंने कहा, ‘अगर नई फिल्म बनाई जा सकती है तो नए गाने भी क्यों नहीं बनाए जा सकते? जो बीत गया, उसे बीतने दो. उसे दोहराने की क्या जरूरत है?’ ‘बॉर्डर’ के वो गाने जो आज भी अमर हैं। 1997 में रिलीज हुई बॉर्डर के गीत, ‘संदेसे आते हैं’, ‘कर चले हम फिदा’, आज भी देशभक्ति गीतों की आत्मा माने जाते हैं। इन्हीं गीतों ने जावेद अख्तर को इस जॉनर में अमर बना दिया।
read also:Bollywood Communal Debate: ‘समझ से परे है ये बात’, AR रहमान के कम्युनल बयान पर मनोज तिवारी
‘बॉर्डर 2’ में रीक्रिएट हुए पुराने गाने
बॉर्डर 2 में फिल्म के कुछ आइकॉनिक गानों को रीक्रिएट किया गया है। ‘संदेसे आते हैं’ को नए अंदाज़ में ‘घर कब आओगे’ के रूप में पेश किया गया है, जिस पर सोशल मीडिया पर मिक्स्ड रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
‘बॉर्डर 2’ की कास्ट और कहानी
बॉर्डर 2 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है और यह टी-सीरीज़ तथा जेपी दत्ता की जेपी फिल्म्स के बैनर तले बनी है।
स्टारकास्ट-
- सनी देओल
- वरुण धवन
- दिलजीत दोसांझ
- अहान शेट्टी
- फीमेल लीड:
- मोना सिंह
- मेधा राणा
- सोनम बाजवा
- अन्या सिंह
23 जनवरी को होगी रिलीज, एडवांस बुकिंग तेज
बॉर्डर 2 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और इसे शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह 2026 की सबसे बड़ी और चर्चित फिल्मों में से एक मानी जा रही है।
Political News: Find Today’s Latest News on Politics, Political Breaking News, राजनीति समाचार, राजनीति की खबरें from India and around the World on News watch india

