Jewar Airport First Flight: First flight inauguration at Jewar Airport with farmers experiencing air travel.
Jewar Airport First Flight: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ( jewar Airport) से आज पहली कमर्शियल उड़ान सफलतापूर्वक शुरू हुई। यह दिन न सिर्फ एयरपोर्ट प्रोजेक्ट के लिए खास रहा, बल्कि उन किसानों के लिए भी बेहद भावुक और यादगार बन गया जिन्होंने इस परियोजना के लिए अपनी जमीन दी थी। पहली उड़ान में उन्हीं किसानों को हवाई सफर का मौका दिया गया, जिन्होंने वर्षों पहले इस बड़े विकास का रास्ता खोला था।
Also Read: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा अयोध्या राम मंदिर में दान की गड़बड़ी का मामला, स्वतंत्र जांच की उठी मांग
पहली उड़ान का ऐतिहासिक सफर
आज सुबह जेवर एयरपोर्ट (Jewar Airport First Flight) से पहली यात्री उड़ान लखनऊ के लिए रवाना हुई। यह उड़ान एक सामान्य उड़ान नहीं थी, बल्कि इसे खास तौर पर किसानों और उनके परिवारों के लिए आयोजित किया गया था। जैसे ही विमान ने रनवे छोड़ा, यात्रियों के चेहरे पर खुशी और गर्व साफ दिखाई दे रहा था। कई लोग पहली बार हवाई जहाज में बैठे थे और यह अनुभव उनके लिए किसी सपने के पूरे होने जैसा था।
170 किसानों ने किया पहला हवाई सफर
इस विशेष उड़ान में लगभग 170 किसान शामिल हुए। इनमें पुरुष, महिलाएं और बुजुर्ग सभी थे। ये वही किसान हैं जिन्होंने जेवर एयरपोर्ट (Jewar Airport First Flight) के लिए अपनी जमीन दी थी। कई किसानों ने बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनकी जमीन पर इतना बड़ा एयरपोर्ट बनेगा और वे खुद उसी जगह से हवाई यात्रा करेंगे। कुछ किसान ‘हवाई चप्पल’ पहनकर आए थे, लेकिन आज उन्होंने ‘हवाई जहाज’ में बैठकर इतिहास का हिस्सा बन गए।

Also Read: बरेली पुलिस में बड़ा उलटफेर! 46 पुलिसकर्मियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी
किसानों की भावनाएं और खुशी
उड़ान के दौरान कई किसान भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि यह पल उनके जीवन का सबसे बड़ा और यादगार पल है। एक किसान ने बताया कि जब वह आसमान से नीचे देख रहा था, तो उसे अपने गांव और खेत याद आ रहे थे। लेकिन साथ ही उसे गर्व भी हो रहा था कि उनकी जमीन पर अब देश का आधुनिक एयरपोर्ट (Jewar Airport First Flight) बन चुका है। महिलाओं ने भी अपनी पहली हवाई यात्रा को ‘अविश्वसनीय अनुभव’ बताया।
लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात
जानकारी के मुताबिक, इस उड़ान में शामिल सभी किसान लखनऊ पहुंचकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Jewar Airport First Flight) से मुलाकात की। इस मुलाकात में किसानों को उनके योगदान के लिए सम्मान दिया.और विकास कार्यों पर चर्चा की । सरकार का मानना है कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास में एक बड़ी भूमिका निभाएगी और किसानों का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
जेवर एयरपोर्ट की शुरुआत और सुविधाएं
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को देश के सबसे आधुनिक एयरपोर्ट में से एक माना जा रहा है। आज से यहां नियमित कमर्शियल उड़ानों की शुरुआत हो गई है। एयरपोर्ट में यात्रियों (Jewar Airport First Flight) के लिए आधुनिक टर्मिनल, तेज चेक-इन सिस्टम, सुरक्षा की बेहतर व्यवस्था और आरामदायक इंतजार क्षेत्र जैसी सुविधाएं दी गई हैं। आने वाले समय में यहां अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी शुरू होने की उम्मीद है।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
क्षेत्रीय विकास और भविष्य की उम्मीद
जेवर एयरपोर्ट (Jewar Airport First Flight) के शुरू होने से पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में विकास की नई उम्मीद जगी है। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और व्यापार में तेजी आएगी। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह एयरपोर्ट दिल्ली- NCR की कनेक्टिविटी को और मजबूत करेगा और पूरे क्षेत्र की तस्वीर बदल देगा। आज की यह पहली उड़ान सिर्फ यात्रा नहीं थी, बल्कि विकास और बदलाव की नई शुरुआत थी।

