Joy Forum 2025: शाहरुख खान और ‘स्क्विड गेम्स’ स्टार ली जंग-जे ने ली सेल्फी, फैंस बोले- इस क्रॉसओवर की उम्मीद नहीं थी!

Joy Forum 2025: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इन दिनों सऊदी अरब के रियाद में चल रहे ‘जॉय फोरम 2025’ में शामिल हैं। इस कार्यक्रम में शाहरुख के साथ सलमान खान और आमिर खान भी मौजूद रहे। दुनिया भर के सिनेमा सितारे और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स इस इवेंट का हिस्सा बने हुए हैं। इसी बीच शाहरुख को कोरियाई सुपरस्टार ली जंग जे के साथ देखा गया, जिसने फैंस को बड़ा सरप्राइज दे दिया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस खास तस्वीर ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। शाहरुख और ली जंग जे को एक ही फ्रेम में देखकर फैंस खुशी से झूम उठे। दोनों की इस अनोखी मुलाकात को देखकर यूजर्स ने जमकर रिएक्शन देना शुरू कर दिया।
वायरल हो रही तस्वीर
इंटरनेट पर वायरल हो रही तस्वीर में शाहरुख खान और स्क्विड गेम्स के स्टार ली जंग जे साथ नजर आ रहे हैं। ली जंग जे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस तस्वीर को 7.4 मिलियन फॉलोअर्स के साथ साझा किया। तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘सम्मानित आइकन @iamsrk के साथ होने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं।’ 111 फैंस इस क्रॉसओवर को देखकर काफी उत्साहित हैं और दोनों सितारों को एक फ्रेम में देखकर हैरान रह गए।
ये पढ़ें: Parineeti Chopra Pregnancy News: बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं परिणीति, कभी भी आ सकती है गुड न्यूज
जॉय फोरम 2025 में शामिल अन्य सितारे
इस इवेंट में कोरियाई सिनेमा के अन्य हस्तियों के अलावा, फेमस यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट, शैक्विल ओ’नील, आईशोस्पीड, नोवाक जोकोविच, गैरी वेनरचुक और कई अन्य इंटरनेशनल स्टार्स भी मौजूद रहे। बॉलीवुड से तीनों खान – शाहरुख, सलमान और आमिर ने मंच पर कई विषयों पर बातचीत की। कोरियाई स्टार्स ली ब्युंग हुन और निर्देशक यूं जे क्यूं भी इस समारोह में शामिल थे।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
आपको बता दें कि यह इवेंट दुनियाभर के एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सितारों को जोड़ने का एक अनोखा मंच साबित हुआ है। शाहरुख और ली जंग जे की यह तस्वीर फैंस के लिए एक यादगार मोमेंट बन गई है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking

