ट्रेंडिंगन्यूज़बॉलीवुडराज्य-शहर

Athiya Shetty birthday : अथिया के 31वें बर्थडे पर सुनील शेट्टी ने जी भरकर लुटाया प्यार, शेयर की अनदेखी तस्वीर!

Athiya Shetty Birthday! सुनील शेट्टी ने 5 नवंबर को बेटी अथिया के 31वें बर्थडे पर प्यारा पोस्ट किया है। उन्होंने अथिया के साथ एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर अथिया की हल्दी सेरिमनी की है। फैंस ने भी खूब प्यार लुटाया है।

बॉलीवुड (Bollywood) में हर किसी का करियर हिट हो जाए ये तो मुमकिन नहीं है। फिर चाहे वो कोई स्टारकिड हो या फिर आउटसाइडर। इसी में से एक स्टारकिड अथिया शेट्टी Athiya Shetty भी हैं, जो इंडस्ट्री में एक्टिंग में अपनी किस्मत आजमाने आई थीं मगर निराशा के अलावा उनके हाथ कुछ भी नहीं लगा। उनकी आखिरी फिल्म ‘मोतीचूर चकनाचूर’ रही। इसमें उन्हें नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ देखा गया था। इस फ्लॉप के बाद उन्होंने कोई फिल्म नहीं की। एक्ट्रेस अथिया शेट्टी का 5 नवंबर को 31वां बर्थडे है, और इस मौके पर पापा सुनील शेट्टी ने उन्हें प्यार अंदाज में विश किया है। सुनील शेट्टी ने अपनी ‘बेबी’ अथिया (Athiya Shetty) की शादी की एक अनदेखी तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर के साथ एक्टर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया और प्यार उड़ेला। तस्वीर ने फैंस का दिल जीत लिया है और उन्होंने भी अथिया को बर्थडे विश किया है।

Suniel Shetty ने 4 नवंबर को आधी रात में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अथिया के साथ अनदेखी तस्वीर शेयर की। यह तस्वीर Athiya Shetty की हल्दी सेरिमनी की है, जिसमें एक्टर बेटी के गाल पर प्यार से किस करते नजर आ रहे हैं। वहीं सजी-संवरीं अथिया मुस्कुरा रही हैं। तस्वीर शेयर कर सुनील शेट्टी ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे माय बेबी।’ मालूम ही अथिया की शादी क्रिकेटर केएल राहुल से हुई है।

Read Bollywood Life: Bollywood News, Entertainment news, Movies !NewsWatchIndia

अर्चना पूरन सिंह और सोनू सूद ने भी किया एक्ट्रेस विश
सुनील शेट्टी (sunil Shetty) के इस पोस्ट पर अर्चना पूरन सिंह, सोनू सूद और संजय कपूर समेत कई सेलेब्स ने रिएक्ट किया, और अथिया को बर्थडे विश किया। फैंस ने भी खूब प्यार उड़ेला और उन्होंने सुनील शेट्टी-अथिया की पापा-बेटी की क्यूट जोड़ी बताया।

एक्टिंग से दूर अथिया
एक्ट्रेस ने अपनी पढ़ाई अमेरिका में की है। वो स्कूल में श्रद्धा कपूर और टाइगर श्रॉफ की 2 साल जूनियर रही हैं। स्कूल के दिनों से ही उन्हें एक्टिंग का शौक रहा है और वो प्ले में हिस्सा लेती रही हैं। पढ़ाई के दौरान अथिया ने दोनों स्टार्स के साथ कई प्ले में भी हिस्सा लिया है। अथिया शेट्टी ने पढ़ाई पूरी करने के बाद मुंबई वापसी की और एक्टिंग में किस्मत आजमाने का फैसला किया। हाल ही सुनील शेट्टी और अथिया ने एक साथ जियो वर्ल्ड सेंटर की ओपनिंग सेरिमनी में भी एक साथ रैंपवॉक किया था, और लाइमलाइट बटोर ली। अथिया शेट्टी ने 2015 में फिल्म ‘हीरो’ से एक्टिंग डेब्यू किया था। लेकिन वह कभी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं। अथिया अभी 2019 से एक्टिंग से दूर हैं। उन्होंने कोई नई फिल्म अनाउंस नहीं की है। अथिया की पिछली फिल्म 2019 में आई ‘मोतीचूर चकनाचूर’ थी।

शादी कर सेटल हुईं अथिया
फिल्मों में तो अथिया शेट्टी का करियर नहीं चल सका, जिसके बाद उन्होंने शादी का फैसला किया। उनकी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल की नजदीकियों के चर्चे खूब रहे। इनका प्यार किसी छुप नहीं सका और जल्द ही रिलेशनशिप की खबरें मीडिया में आने लगीं। दोनों ने एक-दूसरे को कुछ सालों तक डेट करने के बाद ही शादी का फैसला कर लिया था। इसके बाद इसी साल यानी कि जनवरी, 2023 में उन्होंने 7 फेरे ले लिए थे। उन्होंने सुनील शेट्टी के फार्महाउस में शादी की थी। इसमें कपल के करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। एक्टिंग छोड़ने के बाद अथिया अब भी काम कर रही हैं, मगर फिल्मों के लिए नहीं बल्कि वो पिता के बिजनेस से जुड़ी हुई हैं।

Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button