Mahakumbh 2025: MP Iqra Hasan's big statement regarding the Mahakumbh fair to be held in Prayagraj
Mahakumbh 2025: सहारनपुर पहुंची कैराना सपा सांसद इकरा हसन, प्रयागराज में लगने वाले कुंभ मेले को लेकर बड़ा बयान दिया है. बता दें कैराना सपा सांसद इकरासन आज सहारनपुर मुख्यालय जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची थी, जहां उन्होंने कुंभ मेले की जमीन वक्फ बोर्ड (waqf board) को लेकर पत्रकारों के सवाल पर बयान देते हुए कहा कि इस तरह के केस लगातार सामने आ रहे हैं मगर अदालत में यह मामले चल रहे हैं तो कोर्ट ही इनका फैसला करेगा वही अखिलेश के मंत्री के द्वारा दिए गए कुंभ मेले में मुस्लिम समुदाय के डेलिगेशन को ले जाने पर इकरा हसन (iqra hasan) ने कहा इस तरह का मामला उनके संज्ञान में अभी नहीं आया है।
पढ़ें : दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बुरी खबर, चुनाव पर पड़ेगा HMPV वायरस का असर
आपको बता दें पिछले कुछ दिनों से महाकुंभ में मुसलमानों के प्रवेश को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। साधु-संतों ने जहां एक तरफ मुसलमानों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा रखा है तो वहीं मुस्लिम धर्मगुरु इस बात पर विरोध जता रहे हैं। महाकुंभ की तैयारियों के बीच रविवार को आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने एक बयान जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि महाकुंभ के मेले वाली जगह को वक्फ बोर्ड की जमीन बताया। साथ ही प्रयागराज के मुसलमानों का तारीफ करते हुए कहा कि वह बहुत ही बड़े दिलवाले हैं। लेकिन अखाड़ा परिषद उनके प्रवेश पर पाबंदी लगा रहे हैं।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
मौलाना शहाबुददीन ने कहा कि प्रयागराज (prayagraj) के निवासी सरताज ने दावा किया है कि कुंभ मेले की तैयारियों के लिए इस्तेमाल की जा रही भूमि वक्फ की संपत्ति है। ये जमीन लगभग 54 बीघा बताई जा रही है। मुसलमानों ने बडा दिल दिखाते हुए कोई आपत्ति नहीं की है। कुंभ मेले के सारे इंतेजाम इसी वक्फ की जमीन पर हो रहे हैं। लेकिन दूसरी ओर अखाड़ा परिषद और दूसरे बाबा लोग मुसलमानों की एंद्री पर रोक लगा रहे है। उन्हें इस तरह की सोच को छोड़ना होगा, मुसलमानों की तरह बड़ा दिल दिखाना होगा।
Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
महाकुंभ (mahakumbh 2025) की तैयारियों के बीच मौलाना शहाबुद्दीन आए दिन नए-नए बयान दे रहे हैं। एक दिन पहले ही उन्होंने महाकुंभ (mahakumbh) में सैकड़ों मुस्लिमों के धर्म परिवर्तन किए जाने की चिंता भी जताई थी। इस संबंध में मौलाना ने सीएम योगी को एक चिट्ठी भी भेजी है। चिट्ठी में मौलाना ने इस तरह के कार्यक्रमों पर रोक लगाने की भी मांग की है। पत्र में मौलाना ने लिखा था कि मुझे कही से जानकारी हुई है कि प्रयागराज में महाकुंभ मेला में कई सौ मुसलमानों का धर्मांतरण कराया जायेगा। उत्तर प्रदेश सरकार ने धर्म परिवर्तन पर रोक लगाने वाला कानून पारित किया है, जिसका नेतृत्व आप कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में कुंभ मेले के दौरान मुसलमानों का धर्म परिवर्तन कानूनी कार्रवाई के दायरे में आएगा। इसके परिणामस्वरूप राज्य और देश में तनाव बढ़ने की आशंका है। इसलिए धर्म परिवर्तन के कार्यक्रम पर रोक लगनी चाहिए।

