UP Ghaziabad News: HMPV virus spread from China: First hit Ghaziabad, 93-year-old man infected
UP Ghaziabad News: ठंड के साथ श्वसन संक्रमण का खतरा तेजी से बढ़ता जा रहा है। इस बार चर्चा का केंद्र ह्यूमन मेटोन्यूमो वायरस (HMPV) है, जो सर्दी-जुकाम और फ्लू जैसे लक्षणों के साथ सामने आ रहा है। गाजियाबाद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने एक एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक उपाय अपनाने की अपील की है।
पढ़ें : प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ मेले को लेकर सांसद इकरा हसन का बड़ा बयान
क्या है HMPV और क्यों है यह खतरे का संकेत?
HMPV वायरस, श्वसन तंत्र को प्रभावित करने वाला एक संक्रमण है, जो खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों को अपना शिकार बनाता है। चीन के कुछ हिस्सों में इस वायरस के मामलों में वृद्धि के बाद भारत में भी इसके प्रति सावधानी बरती जा रही है।
पढ़ें : दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बुरी खबर, चुनाव पर पड़ेगा HMPV वायरस का असर

सावधानी ही सुरक्षा है: सीएमओ की अपील
सीएमओ ने बताया कि ठंड में श्वसन संक्रमण तेजी से फैलते हैं। उन्होंने संक्रमण से बचने के लिए इन उपायों को अपनाने की सलाह दी:
नाक और मुंह ढकें: छींकते या खांसते समय रूमाल या टिशू का इस्तेमाल करें।
भीड़ से बचें: भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें।
हाथ स्वच्छ रखें: साबुन और पानी से नियमित हाथ धोना न भूलें।
पौष्टिक आहार लें: इम्युनिटी बढ़ाने के लिए संतुलित आहार और अधिक तरल पदार्थ लें।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
क्या न करें:
लक्षण वाले व्यक्तियों से दूरी बनाएं।
बिना चिकित्सकीय परामर्श दवाओं का सेवन न करें।
बार-बार आंख, नाक और मुंह को छूने से बचें।
Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
संक्रमण का संदेह? डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें
यदि किसी व्यक्ति में बुखार, गले में खराश, या सांस लेने में कठिनाई के लक्षण दिखें, तो वह तुरंत नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर चिकित्सकीय परामर्श लें।

