Live UpdateSliderधर्म-कर्मराशिफल

Mahashivratri Festival 2024: महाशिवरात्रि इन 5 राशियों के लिए होगी शुभ,इनको प्राप्त होगी रिद्धि सिद्धि और समृद्धि

Maha Shivaratri | Shivaratri festival 2024 | auspicious time and date

Shivaratri festival 2024: इस साल महाशिवरात्रि (Mahashivratri Festival 2024) पर शिव योग, सिद्धि योग और श्रवण नक्षत्र का बेहद शुभ संयोग बना है। महाशिवरात्रि इस साल 8 मार्च, यानि शुक्रवार को मनाई जाएगी। शुक्रवार को सर्वार्थ सिद्धि योग का होना बहुत ही प्रभावशाली माना जाता है। कहते हैं सर्वार्थ सिद्धि योग में भगवान शिव की पूजा का संपूर्ण फल आपको प्राप्‍त होगा। चार योग के इस शुभ संयोग में सिंह और तुला सहित 5 राशियों के लोगों को भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्‍त होगी और करियर, कारोबार में अप्रत्‍याशित उन्‍नति हासिल होगी। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये 5 राशियां।

महाशिवरात्रि (Mahashivratri Festival 2024) पर सर्वार्थ सिद्धि योग और शिव योग के साथ ही ग्रहों के भी बहुत शुभ योग बने हैं। महाशिवरात्रि से ठीक एक दिन पहले 7 मार्च को शुक्र मित्र ग्रह शनि की राशि में आकर शनि के साथ युति बनाएंगे। इसके साथ ही कुंभ राशि में सूर्य, शनि और शुक्र का मजबूत त्रिग्रही योग भी बनेगा। महाशिवरात्रि के शुभ संयोग में शुक्र और शनि की युति होने से सिंह और तुला सहित 5 राशियों की की किस्‍मत चमक जाएगी। इनके कई दिन से अटके हुए कार्य इस बीच पूरे हो जाएंगे और साथ भगवान शिव के आशीर्वाद से हर कार्य में सिद्धि प्राप्‍त होगी। इनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और कारोबार में तरक्‍की होगी। देखते हैं कौन-कौन सी हैं ये 5 राशियां।

वृष राशि: मनचाहा मिलेगा जीवनसाथी

महाशिवरात्रि (Mahashivratri Festival 2024) पर बन रहे अद्भुत संयोग से वृषभ राशि के लोगों को करियर और बिजनेस में अप्रत्याशित प्रगति मिलेगी। आप जो भी कार्य करेंगे भगवान शिव के आशीर्वाद से उसमें आपको सफलता मिलेगी। कहीं से रुका हुआ पैसा मिलेगा और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी. आपको अपनी पसंद का जीवनसाथी मिलने की संभावना है।

सिंह राशि: भौतिक सुविधाएं बढ़ेंगी

महाशिवरात्रि पर बन रहे ग्रहों के शुभ संयोग और सर्वार्थ सिद्धि योग के प्रभाव से सिंह राशि के लोगों को मनचाही नौकरी मिलने की संभावना है। कार्यस्थल पर आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और जीवन में भौतिक सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। व्यापार में आपको अच्छा मुनाफा मिलेगा और आय के एक से अधिक स्रोत मिलेंगे। सिंह राशि के जातकों के वैवाहिक सुख में वृद्धि होगी और धन संबंधी योजनाओं में बेहतर रिटर्न मिलेगा।

तुला राशि: कारोबार में मिलेगी मनचाही सफलता

महाशिवरात्रि (Mahashivratri Festival 2024) पर बनने वाले शुभ योग के प्रभाव से तुला राशि वालों को आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी और सभी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी। बिजनेस में मनचाही सफलता मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। जो लोग अविवाहित हैं उनके लिए विवाह के शुभ योग बनेंगे। अगर आपने पहले कभी शेयरों में पैसा लगाया है तो इस बार आपको बेहतर रिटर्न मिल सकता है। पारिवारिक रिश्तों में सबके साथ बेहतर तालमेल रहेगा।

मकर राशि: जीवन में भोग विलास की वस्‍तुएं बढ़ेंगी

महाशिवरात्रि (Mahashivratri Festival 2024) पर बनने वाले शुक्र और शनि के संयोग से मकर राशि वालों को विशेष लाभ मिलने वाला है। आपके पिता के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे और शुक्र के शुभ प्रभाव से आपके जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। आपको अपनी पसंदीदा नौकरी में स्थानांतरण मिल सकता है और पदोन्नति की खबर भी मिल सकती है। आप अपने परिवार के साथ कहीं शानदार यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं और आपकी खपत और सुविधा को बढ़ाने के लिए आपके घर में कोई नई वस्तु आ सकती है।

कुंभ राशि: वाहन और घर खरीदने का सपना पूरा होगा

कुंभ राशि वाले लोगों के जीवन में खुशियां आएंगी और आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। निवेश में आपको बेहतर रिटर्न मिलेगा। शुभ योग के प्रभाव से आपका वाहन और घर खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। आपके बच्चे को विदेश जाने के बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं और भाग्य हर मौके पर आपका साथ देगा। जो लोग अभी तक सिंगल हैं उन्हें भोले बाबा के आशीर्वाद से मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। संतान से भी सुख मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कुंभ राशि वालों को उनकी मनपसंद जगह पर भेजा जा सकता है।

Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button