उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

मैनपुरी उपचुनावः शरीर पर ‘I LOVE YOU DIMPAL BHABHI’ लिखवाया, कुशीनगर से मैनपुरी साइकिल यात्रा

सपा समर्थक कुशीनगर से यहां पहुंचा। उसने अपने शरीर पर I LOVE YOU DIMPAL BHABHI लिखवा रखा है। कैन्हया निषाद नाम का सपा समर्थक यहां 700 किमी की दूरी साईकिल से तय करके पहुंचा है। उसका कहना है कि इस सीट पर डिंपल यादव भाभी ही जीतेंगी।

कानपुर देहात। मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में प्रचार जोरों पर है। सपा संरक्षक रहे सपा मुखिया स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की सीट पर उनकी पुत्रवधू सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के प्रचार के लिए कार्यकर्ता दूर-दूर से मैनपुरी पहुंच रहे हैं।

ऐसा ही एक सपा समर्थक कुशीनगर से यहां पहुंचा। उसने अपने शरीर पर I LOVE YOU DIMPAL BHABHI लिखवा रखा है। कैन्हया निषाद नाम का सपा समर्थक यहां 700 किमी की दूरी साईकिल से तय करके पहुंचा है। उसका कहना है कि इस सीट पर डिंपल यादव भाभी ही जीतेंगी।

कुशीनगर से साइकिल से कानुपर देहात पहुंचे कन्हैया निषाद, वे मैनपुरी डिंपल यादव के प्रचार के लिए जा रहे हैं

मैनपुरी संसदीय सीट के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार डिंपल यादव को जिताने के लिए पार्टी का बड़े से लेकर बूथ स्तर तक का कार्यकर्ता सक्रिय है। शिवपाल सिंह समेत तमाम परिवार के लोग चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं।

समाजवादी पार्टी का एक ऐसा समर्थक सामने आया है। कन्हैया निषाद कुशीनगर से मैनपुरी तक का सफर साइकिल से तय करके कानपुर देहात पहुंचे हैं। उन्होने संकल्प लिया है कि जब तक सपा की सरकार उत्तर प्रदेश में नहीं बनती है तब तक वह लगातार साइकिल से जन यात्रा करते रहेगें।

यह भी पढेंः मुख्यमंत्री का आगमन के दिन टॉनिका सिटी में बुजुर्ग दंपति की घर में ही गला घोंटकर हत्या

कन्हैया निषाद का कहना है कि कुशीनगर से मैनपुरी साइकिल से जा रहा है, क्योंकि नेताजी मुलायम सिंह यादव पुत्रवधू डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। उनके समर्थन में वह 700 किलोमीटर की लंबी यात्रा साइकिल से कर रहा है।

मंगलवार को वह कानपुर देहात पहुंचे हैं। कन्हैया का कहना है कि वे अगले 2 दिन के भीतर ही मैनपुरी पहुंच जाएंगे जहां वे समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करेंगे।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button