ट्रेंडिंगदिल्लीन्यूज़बड़ी खबर

Budge Session: राष्ट्रपति का प्रथम अभिभाषण, मुर्मू ने कहा- ‘2047 तक गौरवशाली भारत बनाना है’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पिछले नौ साल से हुई भारत की तरक्की के बारे में जिक्र किया । उन्होंने किसानों, गरीबों, महिलाओं, अनुसूचित जाति, जनजाति लोगों के लिए चलाये जाने वाली योजनाओं का जिक्र किया। मुर्मू ने इस सदी के सबसे बड़ी आपदा (कोरोना) का जिक्र करते हुए इस महामारी में भारत के प्रयासों को प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने इस वैश्विक प्राकृतिक चुनौती का बखूबी मुकाबला करके दुनिया के सामने अपनी जिम्मेदारी व जुझारूपन को लोहा मनवाया।

नई दिल्ली। मंगलवार को संसद में बजट सत्र (Parliament Budge Session) में राष्ट्रपति (President of India) द्रौपदी मुर्मू (Draupdi Murmu) ने दोनों सदनों को अपना पहला संयुक्त अभिभाषण दिया। उन्होxने कहा कि वर्तमान समय में भारत का आत्मविश्वास शीर्ष पर है। हमें विश्वभर में 2047 तक गौरवशाली भारत बनाना है’।


राष्ट्रपति ने कहा कि यह युग निर्माण का समय है। सरकार सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर कार्य कर रही है। भारत तेजी से निर्माण कार्य में लगा है। देश के लिए भ्रष्टाचार व आतंकवाद सबसे बड़े दुश्मन है। इसलिए इन पर शिकंजा कसा गया है। आज भारत LOC (Line of Control) से लेकर LAC( Line of Actual Control) सब जगह सुरक्षित है। सर्जिकल स्ट्राइक करके हमने आतंकवाद पर गहरी चोट की है।


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पिछले नौ साल से हुई भारत की तरक्की के बारे में जिक्र किया । उन्होंने किसानों, गरीबों, महिलाओं, अनुसूचित जाति, जनजाति लोगों के लिए चलाये जाने वाली योजनाओं का जिक्र किया। मुर्मू ने इस सदी के सबसे बड़ी आपदा (कोरोना) का जिक्र करते हुए इस महामारी में भारत के प्रयासों को प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने इस वैश्विक प्राकृतिक चुनौती का बखूबी मुकाबला करके दुनिया के सामने अपनी जिम्मेदारी व जुझारूपन को लोहा मनवाया।


उन्होंने कहा कि देश में आधुनिकता के साथ तेजी से विकास हो रहा है। देश में नये स्टार्ट अप शुरु हुए है। महिलाओं को बराबरी का दर्जा देते हुए उन्हें सेना सहित सभी क्षेत्रों में भर्ती किया जा रहा है। उन्होंने सरकार द्वारा शिक्षा, चिकित्सा, तकनीक, खेल उद्योग आदि क्षेत्रों में देश हित में तेजी से फैसले लेने पर सरकार की तारीफ की। उन्होंने देश के युवाओं, खिलाड़ियों व राष्ट्रभक्त नागरिकों के देश हित में कार्य करने के लिए सराहा।

यह भी पढेंः Amroha News: 7 साल की बच्ची का अपहरण कर छेड़छाड़ में उम्रकैद, एक लाख का जुर्माना भी ठोंका


महामहिम मुर्मू ने कहा कि हमारी सरकार के लिए देश प्रथम है। उन्होंने कामकाजी महिलाओं, बच्चों, छात्राओं व घरेलू महिला से लेकर आम और खास आदमी के चलायी योजनाओं के बारे में बताया। उनकी बातों का समर्थन सदन के दोनों सदनों से सदस्यों से बार-बार मेज थपथपाकर उनका उत्साहवर्धन कर स्वागत किया।


इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी संसद में प्रवेश से पूर्व मीडिया को संबोधित किया। मोदी ने कहा कि भारत के बजट सत्र से पहले देश भर में सकारात्मक संदेश है। इस बजट पर भारतीयों की ही नहीं, बल्कि दुनिया में लगातार होती जा रही आर्थिक व्यवस्था के माहौल में विश्व भर के देशों की नजरें टिकी हुई हैं।


प्रधानमंत्री ने कहा कि बजट सत्र में विपक्षी सदस्यों से तकरार तो होगी, लेकिन तकरीर भी होनी चाहिए। इसके लिए विपक्षियों को चाहिए कि वे बजट के संबंध में गहराई से अध्ययन करने के बाद ही अपनी बात रखें। आज पूरे देश में यह संदेश स्पष्ट है कि हमारे लिए पहले राष्ट्र यानी हमारा देश भारत है, इसके बाद इसमें रहने वाले नागरिक हैं।


मोदी ने कहा कि जहां हमारे देश की महिला राष्ट्रपति दोनों सदनों के सदस्यों के समक्ष अपना पहला अभिभाषण देंगी। इसलिए हम सब सदस्यों को राष्ट्रपति को पूरे उत्साह व उमंग के साथ उन्हें सुनने व उनकी बातों का समर्थन करके उनका स्वागत करना चाहिए।


राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद उपराष्ट्रपति ने उनका धन्यवाद अदा किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ ही लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, राज्यसभा के सभापति व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित तमाम मंत्री, सांसद व राज्यसभा के सदस्य उपस्थित थे।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button