उत्तर प्रदेशन्यूज़बड़ी खबर

Meerut News: एक रुपये की शादी तय थी, बारात से एक दिन पहले मांगा 20 लाख कैश, नहीं आयी बारात

हर्ष दिल्ली में रेलवे में नौकरी करता है। बुधवार को बारात आनी थी लेकिन अचानक मंगलवार की रात करीब 11 बजे लड़के पक्ष ने 20 लाख रुपए की डिमांड कर दी। इस पर लड़की पक्ष परेशान हो गया। उन्होंने कहा कि बिना मांग की शादी तय थी, फिर 20 लाख नकदी की बात कहां से आ गयी। उनके लाख समझाने के बावजूद हर्ष बारात लेकर लड़की की चौखट पर नहीं पहुंचा।

मेरठ। मेरठ की एक युवती की शादी दो साल पहले एक रुपये की शादी तय हुई थी। इस बीच लड़के की रेलवे में नौकरी लग गयी। दुल्हन पक्ष ने बारात से एक दिन पूर्व रिश्ते में गाड़ी व दहेज का सामान दिया, लेकिन रात को दूल्हा पक्ष ने 20 लाख रुपये कैश देने पर ही सुबह बारात लाने की बात कही।


दुल्हन पक्ष ने तत्काल 20 लाख रुपये नकद देने में असमर्थता जतायी। इस पर वर पक्ष बारात लेकर नहीं आया और रिश्तें में दुल्हन पक्ष द्वारा दिया गया सारा सामान व गाड़ी वापस कर दी। कन्या पक्ष की ओर से पीड़ित युवती (दुल्हन) ने थाने जाकर दहेज का मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


मेरठ के ब्रह्मपुरी थाने पहुंची नीतू नाम की युवती ने बताया कि उसकी बारात बुधवार को आनी थी। लेकिन मंगलवार की रात को वर पक्ष ने अचानक से 20 लाख रुपए दहेज में कैश देने की मांग कर डाली। साथ ही मांग पूरी न होने पर बारात न लाने की बात कही। कन्या पक्ष द्वारा समझाने के बावजूद वर पक्ष बारात लेकर नहीं पहुंचा।

यह भी पढेंः Muzaffarnagar News: जूते- चप्पलों सिर पर रख समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री ने कश्यप समाज के आरक्षण के लिए की अपील


नीतू ने बताया कि उसके घरवालों ने जो दहेज का सामान और गाड़ी दी थी, वह भी लड़के वाले उनके घर वापस कर गये। नीतू का कहना है कि उसका रिश्ता करीब दो साल पहले सरधना थाना क्षेत्र के दबथवा गांव निवासी हर्ष से तय हुआ था। यह रिश्ता महज एक रुपए पर हुआ था। दो साल से आज तक लड़के पक्ष ने किसी तरह की कोई डिमांड नहीं रखी।


हर्ष दिल्ली में रेलवे में नौकरी करता है। बुधवार को बारात आनी थी लेकिन अचानक मंगलवार की रात करीब 11 बजे लड़के पक्ष ने 20 लाख रुपए की डिमांड कर दी। इस पर लड़की पक्ष परेशान हो गया। उन्होंने कहा कि बिना मांग की शादी तय थी, फिर 20 लाख नकदी की बात कहां से आ गयी। उनके लाख समझाने के बावजूद हर्ष बारात लेकर लड़की की चौखट पर नहीं पहुंचा।


घटना से आहत लड़की पक्ष ने ब्रह्मपुरी थाने पर पहुंचकर हंगामा किया। नीतू ने इस मामले में हर्ष और उसके पिता के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने इस प्रकरण में समुचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button