ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरलाइफस्टाइल

Monsoon Update: देश की राजधानी में बदल सकता है मौसम का मिज़ाज, जानिए कब मिलेगी भीषण गर्मी से राहत?

Monsoon Update: देश की राजधानी दिल्ली में लगातार गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। सोमवार को भी लू का सितम देखने को मिला। हालांकि बुधवार से राहत मिलने के आसार जताए जा रहे हैं। बुधवार को हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से बुधवार से लेकर शनिवार तक बाऱिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार को तेज बारिश की संभावनाएं बनी हुई हैं। इस बीच तमाम बदलावों को प्री मानसून गतिविधियों के तौर पर देखा जा रहा है।

दिल्ली में लगातार गर्मी का सितम तेजी से बढ़ता जा रहा है। इस बीच मंगलवार की सुबह भी आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। इस बीच अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक दर्ज किया गया। यहां अधिकतम तापमान 43.7 और न्यूनतम तापमान 31.6 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की ओऱ से बताए गए जानकारी के अनुसार बुधवार 15 जून को हल्की बारिश होने की संभावना है। इस बीच 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इस दौरान तेज बारिश की भी संभावना बताई जा रही है। यह हल्की बारिश का दौर शनिवार तक रहने वाला है। जानकारी के अनुसार मौसम में बदलाव आ सकता है।

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button