Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान में भूकंप में 1400 से ज्यादा लोगों की मौत, भारत मदद के लिए आया आगे, अब तक क्या भेजा?
Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान में आए भीषण भूकंप ने लोगों के जीवन को बाधित कर दिया है। रविवार रात आए इस भूकंप में 1400 से ज्यादा लोगों की जान चली गई और 2500 से ज्यादा लोग घायल हो गए। भारत ने अफगानिस्तान के लोगों की मदद के लिए 21 टन राहत सामग्री भेजी है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत अफगानिस्तान की हर स्थिति पर नजर रख रहा है और जरूरत पड़ने पर भारत हर संभव मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है।
पढ़े : अफगानिस्तान में भूकंप का कहर! 800 से ज्यादा मौतें, भारत ने मदद का बढ़ाया हाथ
तालिबान ने सभी देशों से संकट की इस घड़ी में मदद करने की अपील की। इस संकट से बाहर आने के लिए ब्रिटेन, चीन और कई देशों ने अफगानिस्तान को आपदा राहत सहायता की पेशकश की है। ब्रिटेन ने 1 मिलियन पाउंड की आपातकालीन सहायता प्रदान करने का वादा किया है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
भारत कर रहा अफगानिस्तान की मदद
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि भारतीय भूकंप सहायता हवाई मार्ग से काबुल पहुंच रही है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को अफगानिस्तान में कंबल, टेंट, स्वच्छता किट, जल भंडारण टैंक, जनरेटर, रसोई के बर्तन, पोर्टेबल वाटर प्यूरीफायर, स्लीपिंग बैग, आवश्यक दवाइयां, व्हीलचेयर, हैंड सैनिटाइजर और अन्य आवश्यक दवाओं सहित 21 टन राहत सामग्री भेजी गई है। मंत्री ने कहा कि भारत अफ़ग़ानिस्तान के हालात पर कड़ी नज़र रखेगा और आने वाले दिनों में ज़रूरत पड़ने पर और मानवीय सहायता भेजेगा।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
भारत मदद के लिए तैयार – मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भारत अफगानिस्तान में आए भूकंप से प्रभावित लोगों को हर संभव मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि अफगानिस्तान में आए भूकंप में हुई जान-माल की हानि से मुझे गहरा दुख हुआ है। इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं प्रभावित परिवारों के साथ हैं। उन्होंने कहा, “हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।” इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा कि भारत प्रभावित लोगों को हर संभव मानवीय सहायता और राहत प्रदान करने के लिए तैयार है।

