MP Bhopal News: 22 सितंबर को ‘चौक बाजार’ में होगा जीएसटी अभियान का आगाज़, सीएम यादव का आमजन से सीधा संवाद

MP Bhopal News: राजधानी भोपाल का ऐतिहासिक चौक बाजार सोमवार को एक ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव यहां नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे, जो न सिर्फ व्यापारियों को जागरूक करेगा, बल्कि डिजिटल इंडिया के सपने को भी मजबूती देगा। यह आयोजन खास इसलिए भी है क्योंकि मुख्यमंत्री खुद बाजार में पैदल भ्रमण कर व्यापारियों और आमजन से सीधा संवाद करेंगे, ऐसा अवसर कम ही मिलता है।
पढ़े : MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव का कांग्रेस पर पलटवार, “बहनों को बदनाम करने वालों को चप्पल दिखाएं”
‘चौक बाजार’ में होगा जीएसटी अभियान का आगाज़
22 सितंबर को दोपहर 2:30 बजे इस प्रचार अभियान का शुभारंभ भवानी मंदिर, सोमवारा चौक से किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव यहां माता कर्फ़्यू वाली मंदिर में दर्शन-पूजन कर शारदीय नवरात्र की घट स्थापना का पुण्य लाभ लेंगे।
पैदल भ्रमण और व्यापारियों से संवाद
पूजन के बाद मुख्यमंत्री चौक बाजार में पुलिस चौकी से दीपाली साड़ी प्रतिष्ठान तक पैदल भ्रमण करेंगे। इस दौरान वे दुकानदारों और ग्राहकों से जीएसटी से जुड़े पहलुओं पर चर्चा करेंगे। व्यापारी समुदाय को जीएसटी रेजोल्यूशन की प्रतियां वितरित की जाएंगी और उनके प्रश्नों का समाधान भी किया जाएगा।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
स्वदेशी वस्त्रों की खरीद और डिजिटल पेमेंट का संदेश
मुख्यमंत्री स्वदेशी हैंडलूम्स और खादी से बने वस्त्रों की खरीददारी कर स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देंगे। वे डिजिटल भुगतान माध्यमों की जानकारी देकर नागरिकों को UPI व कैशलेस लेनदेन अपनाने का संदेश भी देंगे।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
व्यापारिक संगठनों से संवाद
दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री मोतीलाल मन्नूलाल धर्मशाला पहुंचेंगे, जहां वे करीब 300 व्यापारिक, वाणिज्यिक व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी दरों में की गई कटौती से व्यापार और उपभोक्ताओं को मिलने वाले लाभों पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
21 सितंबर को देश के नाम संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने स्वदेशी वस्तुओं पर जोर देकर कहा कि देश की स्वतंत्रता को जैसे स्वदेशी के मंत्र से ताकत मिली वैसे ही देश की समृद्धी को भी स्वदेशी के मंत्र से ही ताकत मिलेगी. हमें वो सामान खरीदना चाहिए जो मेड इन इंडिया हो। ऐसा होने पर ही भारत विकसित होगा।

