Sliderट्रेंडिंगन्यूज़बिहारराजनीतिराज्य-शहर

नीतीश कुमार फिर से लेंगे सीएम की शपथ ,सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा होंगे उपमुख्यमंत्री !

Bihar Political News: बिहार में नीतीश कुमार फिर से 9 वी बार सीएम बनने जा रहे हैं। आज सुबह पहले उन्होंने अपना इस्तीफा दिया और अपने आवास पर लौट आये। बीजेपी की पहली शर्त यही थी कि नीतीश इस्तीफा दे इसके बाद उनसे बात की जा सकती है। यानि उनके खेल को बीजेपी पहले से। इस का दूसरा पक्ष यही है कि अब नीतीश पर बीजेपी भी कोई यकीन नहीं कर रही थी। खर जब राज्यपाल को इस्तीफा देकर आवास पर लौटे नीतीश कुमार तब बीजेपी के साथ उनकी बैठक हुई। बैठक में उन्हें एनडीए का नेता चुना गया और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया।


इसके साथ ही विजय चौधरी को बीजेपी विधायक दल का उपनेता चुना गया। कहा जा रहा है कि बीजेपी के ये दोनों नेता उप मुख्यमंत्री बनाये जा सकते हैं। जानकारी यह भी मिल रही है कि बिहार के गृह मंत्री की जिम्मेदारी भी सम्राट चौधरी को दी जा सकती है। यानी इस बार भी बीजेपी के दो उपमुख्यमंत्री नीतीश के साथ रहेंगे। सम्राट चौधरी कुशवाहा समाज से आते हैं जबकि विजय सिन्हा भूमिहार समाज से आते हैं। बीजेपी इन दोनों समाज के बीच बढ़त बनाने की कोशिश कर रही है।


राज्यपाल को इस्तीफा देने के बाद नीतीश ने पत्रकारों से कहा कि महागठबंधन से लेकर इंडिया गठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था इसलिए पार्टी ने यहाँ से हटने का निर्णय लिया। अब पुराने सहयोगी दलों के साथ मिलकर वे सरकार बनाएंगे। लेकिन जब उनसे यह पूछा गया कि आखिर गठबंधन में की गड़बड़ी थी तो इसक कोई जवाब उनके पास नहीं था। जाहिर है वे जो भी बोल रहे थे वह किसी के भी समझ के बहार की बात थी। कोई भी उनकी बातों पर कोई यकीन करने को तैयार नहीं था। लग रहा था मानो नीतीश सब कुछ बनावटी बात कर रहे हों।
नीतीश कुमार अब 9 वी बार बिहार से सीम की शपथ लेने जा रहे हैं। अब उनका मकसद इंडिया को हारने का होगा। उनक मकसद अब कांग्रेस पर वार करने का होगा और साथ सरकार बनाने की भूमिका होगी।

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button