Paper Leak Law 2026: Government Proposes 10-Year Jail, ₹50 Lakh Fine, 2-Month Probe & Fast-Track Trial
Paper Leak Law 2026: देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान सामने आए पेपर लीक और परीक्षा घोटालों पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) (संशोधन) विधेयक, 2026 के जरिए परीक्षा व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने की तैयारी है। इस विधेयक को 27 जुलाई को लोकसभा में पेश किया जाएगा।
नए प्रस्तावित कानून में केवल अभ्यर्थियों ही नहीं, बल्कि पेपर लीक में शामिल संगठित गिरोह, परीक्षा कराने वाली एजेंसियां, सर्विस प्रोवाइडर्स और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई का प्रावधान (Paper Leak Law 2026) किया गया है। सरकार का उद्देश्य है कि परीक्षा से जुड़े अपराधों की जांच और सुनवाई तय समय सीमा में पूरी हो, ताकि दोषियों को जल्द सजा मिल सके और लाखों छात्रों का भविष्य सुरक्षित रहे।
10 साल तक जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना
संशोधन विधेयक के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक परीक्षा में पेपर लीक, नकल या अन्य अनुचित साधनों का इस्तेमाल करते हुए दोषी पाया जाता है तो उसे कम से कम 5 साल और अधिकतम 10 साल तक की जेल हो (Paper Leak Law 2026) सकती है। इसके अलावा 50 लाख रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है। इससे पहले अधिकतम जुर्माना 10 लाख रुपये तक था।
Sonam Wangchuk ने तोड़ा उपवास, अब आंदोलन का क्या होगा? जानिए आगे की रणनीति
2 महीने में पूरी होगी जांच
सरकार ने जांच प्रक्रिया को भी समयबद्ध बनाने का फैसला किया है। प्रस्तावित कानून के तहत पुलिस, केंद्रीय जांच एजेंसी या विशेष जांच दल (STF) को ऐसे मामलों की जांच अधिकतम 2 महीने के भीतर पूरी करनी होगी। सरकार का मानना है कि लंबे समय तक जांच लंबित रहने से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कमजोर पड़ जाती है। इसलिए समय सीमा तय कर जांच (Paper Leak Law 2026) को अधिक प्रभावी बनाने की कोशिश की गई है।
3 महीने में होगा मुकदमे का फैसला
विधेयक में केवल जांच ही नहीं, बल्कि न्यायिक प्रक्रिया को भी तेज करने का प्रावधान किया गया है। ऐसे मामलों की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाएगी ताकि जांच पूरी होने के बाद 3 महीने के भीतर फैसला सुनाया (Paper Leak Law 2026) जा सके। इससे वर्षों तक लंबित रहने वाले परीक्षा घोटालों के मामलों में तेजी आने की उम्मीद है।
Political News: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के पीछे CJI सूर्यकांत का बयान! संजय राउत ने बताई पूरी कहानी
जरूरत पड़ने पर बनेगी स्पेशल टास्क फोर्स
यदि किसी बड़े परीक्षा घोटाले या संगठित अपराध का मामला सामने आता है तो केंद्र सरकार स्पेशल टास्क फोर्स (STF) गठित कर सकेगी। यह टीम जांच एजेंसियों के साथ मिलकर मामले की जांच करेगी और समय सीमा (Paper Leak Law 2026) के भीतर रिपोर्ट तैयार करेगी।
सर्विस प्रोवाइडर्स पर भी कड़ी कार्रवाई
सरकार ने परीक्षा संचालन से जुड़ी निजी एजेंसियों और सर्विस प्रोवाइडर्स पर भी शिकंजा कसने का प्रस्ताव रखा है। यदि कोई सर्विस प्रोवाइडर पेपर लीक या परीक्षा में गड़बड़ी का दोषी पाया जाता है तो उस पर 5 करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। पहले यह सीमा 1 करोड़ रुपये थी। इतना ही नहीं, दोषी एजेंसियों को सार्वजनिक परीक्षाएं आयोजित (Paper Leak Law 2026) करने से 8 साल तक प्रतिबंधित किया जा सकता है। पहले यह अवधि 4 साल थी।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
कंपनी के अधिकारियों की भी तय होगी जिम्मेदारी
नए कानून में कंपनियों के निदेशक, प्रबंधक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की गई है। यदि किसी कंपनी का अधिकारी परीक्षा घोटाले में शामिल पाया जाता है तो उसे कम से कम 5 साल की जेल और 5 करोड़ (Paper Leak Law 2026) रुपये तक के जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है।
संगठित गिरोहों पर सबसे बड़ी कार्रवाई
पेपर लीक और परीक्षा में धोखाधड़ी करने वाले संगठित गिरोहों के खिलाफ सरकार ने सबसे सख्त प्रावधान प्रस्तावित किए हैं। ऐसे मामलों में न्यूनतम सजा 5 साल से बढ़ाकर 7 साल कर दी गई है। वहीं न्यूनतम जुर्माना 1 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव रखा गया है। सरकार का मानना है कि संगठित गिरोहों पर आर्थिक और कानूनी दोनों स्तरों पर सख्ती (Paper Leak Law 2026) जरूरी है, ताकि भविष्य में ऐसे अपराधों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
हालिया पेपर लीक मामलों के बाद बढ़ी सख्ती
पिछले कुछ वर्षों में NEET-UG, UGC-NET समेत कई बड़ी परीक्षाओं में पेपर लीक और धांधली के मामले सामने आए थे। इन घटनाओं के बाद परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर सवाल उठे और लाखों छात्रों को परेशानी का सामना (Paper Leak Law 2026) करना पड़ा। इन्हीं घटनाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार ने कानून को और अधिक सख्त बनाने का फैसला किया है।
छात्रों को क्या होगा फायदा?
यदि यह संशोधन विधेयक कानून का रूप लेता है तो परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ने, पेपर लीक की घटनाओं पर अंकुश लगने और दोषियों के खिलाफ तेजी से कार्रवाई होने की उम्मीद है। साथ ही ईमानदारी से तैयारी करने वाले लाखों अभ्यर्थियों का (Paper Leak Law 2026) विश्वास भी परीक्षा व्यवस्था में मजबूत होगा।

