Pawan Kalyan Birthday: पवन कल्याण के बर्थडे पर रिलीज हुआ ओजी का धांसू टीजर, इमरान हाशमी का स्वैग बना चर्चा का विषय
Pawan Kalyan Birthday: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार पवन कल्याण का 54वां जन्मदिन उनके फैंस के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं रहा। इस मौके पर मेकर्स ने उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ओजी (They Call Him OG) का धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया है। टीजर ने सोशल मीडिया पर रिलीज होते ही तहलका मचा दिया है और फैंस इसे बार-बार देखकर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
सुजीत द्वारा निर्देशित यह पैन इंडिया फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। खास बात यह है कि इस फिल्म में इमरान हाशमी विलेन के रोल में नजर आएंगे और उनका लुक टीजर में पहले ही दर्शकों का ध्यान खींच चुका है। वहीं पवन कल्याण का स्वैग और डायलॉग डिलीवरी ने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।
टीजर में दिखा पावरफुल एक्शन
1 मिनट 4 सेकंड लंबे इस टीजर में इमरान हाशमी का एक्शन और पावरफुल स्क्रीन प्रेजेंस पूरी तरह छा गया। टीजर के अंत में पवन कल्याण अपने पूरे स्वैग में नजर आते हैं। इस खास मौके पर मेकर्स ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं। वहीं, इमरान हाशमी ने पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा – “हैप्पी बर्थडे ओजी तवारालो कलुद्दम, अनजान लोगों के लिए त्वरालो कलुद्दम का मतलब है जल्द ही मिलते हैं।”
कब होगी फिल्म रिलीज
ओजी का निर्देशन सुजीत ने किया है और यह फिल्म 25 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म में इमरान हाशमी ‘ओमी’ का किरदार निभा रहे हैं। इनके अलावा प्रियंका मोहन, श्रीया रेड्डी और अर्जुन दास भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म से जुड़े अपडेट्स लगातार फैंस की उत्सुकता को बढ़ा रहे हैं।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
पवन कल्याण की पिछली फिल्म रही फ्लॉप
पवन कल्याण की पिछली फिल्म हरि हर वीरा मल्लू बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। 300 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म केवल 106 करोड़ रुपये ही कमा सकी। इसके बाद इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया। यही वजह है कि अब पवन कल्याण और उनके फैंस को ओजी से काफी उम्मीदें हैं।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
क्या है ओजी की कहानी?
ओजी मुंबई पर आधारित एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है। इसमें पवन कल्याण लीड किरदार निभा रहे हैं जबकि इमरान हाशमी उनके दुश्मन के रूप में नजर आएंगे। प्रकाश राज और श्रीया रेड्डी जैसे सितारे भी फिल्म का हिस्सा हैं। यह फिल्म खास है क्योंकि राजनीति में आने से पहले पवन ने जिन तीन फिल्मों पर साइन किया था, उनमें से एक ओजी है। इसके अलावा वह जल्द ही उस्ताद भगत सिंह में भी नजर आने वाले हैं, जिसका पोस्टर हाल ही में रिलीज किया गया।

