PM Modi Manipur Visit: "हमें मिलकर मणिपुर को शांति और विकास के रास्ते पर लाना है" मणिपुर में बोले पीएम मोदी

PM Modi Manipur Visit: इम्फाल की उस भीड़ में एक पल के लिए सन्नाटा छा गया, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच से एक सवाल पूछा—”क्या हम अपने पूर्वजों का अपमान कर रहे हैं?” मणिपुर की जमीनी हकीकत को देखते हुए यह सिर्फ एक सवाल नहीं था, बल्कि एक गूंज थी, जो पूरे राज्य के लोगों के दिलों तक पहुंची। दो साल बाद मणिपुर आए प्रधानमंत्री मोदी ने न सिर्फ हिंसा को दुर्भाग्यपूर्ण बताया, बल्कि इसे पूर्वजों और आने वाली पीढ़ियों के साथ अन्याय करार दिया।
पहाड़ और घाटी के बीच ‘सेतु’ बनने की जरूरत: पीएम मोदी
इम्फाल में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मणिपुर की पहचान आज भी उसकी वीरता और आजादी के संघर्ष में योगदान से जुड़ी है।
उन्होंने कहा, “हमें मणिपुर को शांति और विकास के रास्ते पर ले जाना है, और यह तभी संभव है जब पहाड़ और घाटी के लोगों के बीच एक मजबूत पुल बने।”
उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उद्धृत करते हुए कहा कि मणिपुर वह भूमि है जहां पहली बार भारतीय राष्ट्रीय सेना (INA) ने तिरंगा फहराया था — “भारत की आज़ादी का द्वार”।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
विस्थापितों से मुलाकात और 7,000 नए घरों का ऐलान
पीएम मोदी ने मई 2023 से जारी जातीय हिंसा के पीड़ितों से भी मुलाकात की, जिनमें कुकी और मैतेई समुदाय के बीच संघर्ष में विस्थापित हुए लोग शामिल थे।
उन्होंने आश्वासन दिया कि “हमारी सरकार लगातार सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए काम कर रही है। 7,000 नए घरों की मंजूरी दी गई है।”
1,200 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण
इस दौरे में पीएम मोदी ने मणिपुर में 1,200 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जिनमें शामिल हैं:
सिविल सचिवालय, मणिपुखरी
IT SEZ भवन और नया पुलिस मुख्यालय
दिल्ली और कोलकाता में मणिपुर भवन
4 जिलों में “इमा मार्केट्स” — महिलाओं द्वारा संचालित अनोखे बाजार
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
“मणिपुरी संस्कृति के बिना अधूरी है भारतीय संस्कृति”
प्रधानमंत्री ने बीएसएफ के शहीद दीपक चिंगाखम को श्रद्धांजलि दी, जो ऑपरेशन सिंदूर के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि मणिपुर के युवा भारत की रक्षा और खेल दोनों में अग्रणी हैं।
“मणिपुरी संस्कृति के बिना भारतीय संस्कृति अधूरी है। और मणिपुर के खिलाड़ियों के बिना भारत का खेल अधूरा है ।”
मणिपुर अब तेज़ी से बढ़ रहा है: पीएम मोदी
उन्होंने कहा कि 2014 से पहले मणिपुर की विकास दर 1% से भी कम थी, लेकिन अब यह कई गुना बढ़ चुकी है। “21वीं सदी पूर्वोत्तर भारत की सदी है,” कहकर उन्होंने यह संकेत दिया कि मणिपुर भारत के भविष्य में अहम भूमिका निभाएगा।

