R Madhavan Interview: 'खुद को देता हूं 10 में से 6 नंबर...' बेटे वेदांत की परवरिश पर छलका आर माधवन का दर्द!
R Madhavan Interview: बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता आर माधवन अपनी बेहतरीन अदाकारी के साथ-साथ अपनी साफगोई के लिए भी जाने जाते हैं। जहां एक तरफ माधवन (R Madhavan Interview) मनोरंजन जगत का एक बहुत बड़ा नाम हैं, वहीं उनके बेटे वेदांत माधवन (Vedaant Madhavan) ने चकाचौंध से दूर खेल की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वेदांत एक नेशनल लेवल के फ्री-स्टाइल स्विमर (तैराक) हैं और देश के लिए कई मेडल जीत चुके हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में ‘रहना है तेरे दिल में’ और ‘3 इडियट्स’ फेम स्टार ने एक पिता के तौर पर अपने प्रदर्शन को रेटिंग दी है और अपने बेटे के साथ अपने जुड़ाव को लेकर कुछ बेहद हैरान करने वाले खुलासे किए हैं।
आर माधवन ने खुद को एक पैरेंट (पिता) के रूप में 10 में से केवल 6 नंबर दिए हैं। उन्होंने बेहद ईमानदारी से स्वीकार किया कि एक पिता के रूप में ऐसी कई चीजें हैं जो वह अपने बेटे के लिए करना चाहते हैं, लेकिन अपनी व्यस्त (R Madhavan Interview) प्रोफेशनल लाइफ और शूटिंग शेड्यूल के कारण वह ऐसा करने में असमर्थ रहते हैं। माधवन ने बताया कि उनके मुकाबले उनकी पत्नी सरिता बिर्जे (Sarita Birje) उनके बेटे की परवरिश में ज्यादा एक्टिव और ‘हैंड्स-ऑन’ पैरेंट रही हैं।
नर्वस हैं माधवन और सरिता
‘द हिंदू’ को दिए इंटरव्यू में माधवन ने अपने पैरेंटिंग स्टाइल और उससे जुड़ी चिंताओं पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि वह वेदांत के जीवन में एक गाइड की भूमिका निभाते हैं। माधवन ने कहा, ‘मैं वेदांत को क्या किया जाना चाहिए, इस बारे में दार्शनिक बातें और मार्गदर्शन देने का काम करता हूं। लेकिन इसके साथ ही, हम दोनों बहुत नर्वस भी रहते हैं क्योंकि (R Madhavan Interview) उसे उस स्तर की पहचान मिल चुकी है जो शायद आज की तारीख तक उसकी उपलब्धियों की तुलना में बहुत ज्यादा है, और वह भी बहुत कम उम्र में।’
read: ‘तड़प-तड़प’ गाने की रिकॉर्डिंग के वक्त फूट-फूटकर रोए थे सलमान खान, इस्माइल दरबार का बड़ा खुलासा!
बेटे को दी खेल पर फोकस करने की सलाह
माधवन इस बात को लेकर पूरी तरह सतर्क हैं कि उनके बेटे का ध्यान इस शुरुआती लाइमलाइट से न भटके। उन्होंने और उनकी पत्नी सरिता ने वेदांत को हमेशा जमीन से जुड़े रहने और अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी है। माधवन ने बताया, ‘मैं इस बात को लेकर चिंतित नहीं हूं कि वह इससे कुछ बड़ा कर पाएगा या नहीं, मैं इस बात को लेकर ज्यादा चिंतित हूं कि क्या उसके पास इतनी समझदारी है कि वह यह समझ सके कि यह पहचान जल्द ही फीकी पड़ जाएगी।'(R Madhavan Interview)

पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
सेलेब्रिटी प्रिविलेज को लेकर बेटे को दी सख्त सीख
इससे पहले मशहूर यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया के साथ एक बातचीत में भी माधवन ने स्वीकार किया था कि वह उस प्रिविलेज (विशेषाधिकार) से अच्छी तरह वाकिफ हैं जो वेदांत को उनका बेटा होने के नाते मिलता है। उन्होंने वेदांत को भी इस बात का अहसास कराया है। माधवन ने कहा था, ‘एक सेलिब्रिटी का बच्चा होना आसान नहीं है। (R Madhavan Interview)
उसे अपने उन दोस्तों की तुलना में बहुत अधिक ध्यान मिलने वाला है, जिन्होंने शायद उसी उम्र में वेदांत से बड़ी सफलता हासिल की होगी। हालांकि, हमने यह सुनिश्चित किया है कि वह खुद को उस ध्यान के लायक (R Madhavan Interview) न समझे।’ उन्होंने आगे बताया कि वह वेदांत से साफ कहते हैं, ‘तुमने अभी तक इतना ही काम किया है, इसलिए अगर तुम अपने नाम से ‘माधवन’ हटा दो, तो देखो कि तुम कहां खड़े हो…’ (R Madhavan Interview)
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
8 साल का कमिटमेंट और 27 साल का मजबूत रिश्ता
आर माधवन और सरिता बिर्जे की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों ने शादी के बंधन में बंधने से पहले लगभग 8 साल तक एक-दूसरे को डेट किया और एक बेहद मजबूत कमिटेड रिलेशनशिप में रहे। इसके बाद साल 1999 में दोनों ने सात फेरे लिए। समय के साथ उनका यह रिश्ता और मजबूत होता गया। शादी के 6 साल बाद, साल 2005 में उनके घर खुशियों ने दस्तक दी और उनके बेटे वेदांत का जन्म हुआ, जो आज खेल की दुनिया में देश का नाम रोशन कर रहा है। (R Madhavan Interview)

