उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

Bharat Jodo Yatra : राहुल गांधी को जाटलैंड में मिला आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी का साथ !

बागपत में राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में जयंत चौधरी के शामिल हो रहे हैं। इस खबर से सभी राजनीतिक दलों मे हलचल मच गयी है। दरअसल सपा मुखिया अखिलेश यादव व बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस के इस यात्रा में शामिल होने से इंकार कर दिया था। इन दोनो ने राहुल गांधी को Bharat Jodo Yatra के लिए शुभकामनाएं जरुर दी थीं।

बागपत । भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) का यूपी में बुद्धवार को दूसरा दिन है। मंगलवार को यूपी में लोनी (गाजियाबाद) से भारत जोडो यात्रा फिर से शुरु हुई. बुद्धवार को यह यात्रा बागपत के गुफा वाला मंदिर पहुंचने पर राहुल गांधी यहां करीब एक घण्टा रुके।


यहां पर राहुल गांधी नाश्ता करके बड़ौत की ओर रवाना हुए। 15 किलो मीटर की पैदल यात्रा करने के बाद राहुल गांधी ने कुछ समय के लिए विश्राम किया। गुफा मंदिर के बाद वे सरूरपुर होते हुए बड़ौत पहुंचे। इस भारत जोडो यात्रा में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य जयंत चौधरी के शामिल होने की संभावना है।

यह भी पढेंः Car Stunt on NH-9: दो फॉर्चूनर कारों से फिर रईसजादों के स्टंटबाजी का वीडियो वायरल


बागपत में राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में जयंत चौधरी के शामिल हो रहे हैं। इस खबर से सभी राजनीतिक दलों मे हलचल मच गयी है। दरअसल सपा मुखिया अखिलेश यादव व बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस के इस यात्रा में शामिल होने से इंकार कर दिया था। इन दोनो ने राहुल गांधी को Bharat Jodo Yatra के लिए शुभकामनाएं जरुर दी थीं।


समाजवादी पार्टी व राष्ट्रीय लोकदल में गठबंधन है। सपा के दम पर ही जयंत चौधरी राज्यसभा जा सके हैं। ऐसे में अखिलेश यादव के राहुल के साथ आने से इंकार करने पर जयंत चौधरी की Bharat Jodo Yatra में शामिल होना कई सवालों को जन्म दे रहा है। राजनीतिक विश्लेषक इस बात के कई कयास लगा रहे हैं। आने वाले समय में यूपी की राजनीति में इसका असर दिखायी दे सकता है।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button