Rahul Gandhi Mhow Visit: मऊ रैली में राहुल गांधी ने साधा आरएसएस-बीजेपी पर निशाना
Rahul Gandhi Mhow Visit: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी आज मध्य प्रदेश में हैं। उन्होंने मऊ में जय बापू, जय भीम, जय संविधान रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, भारत में विचारधारा की लड़ाई चल रही है, एक तरफ कांग्रेस है जो संविधान में विश्वास करती है और दूसरी तरफ आरएसएस और बीजेपी है जो संविधान के खिलाफ हैं और इसे खत्म करना चाहते हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि, यह संविधान अंबेडकर जी, महात्मा गांधी जी समेत भारत के महापुरुषों की सोच है। कुछ दिन पहले आरएसएस के मोहन भागवत ने कहा था कि भारत को आजादी 15 अगस्त 1947 को नहीं मिली थी बल्कि मोदी जी के आने के बाद आजादी मिली है।
पढ़े : गृह मंत्री अमित शाह ने संगम में लगाई डुबकी, सीएम योगी-रामदेव समेत कई संत रहे साथ
उन्होंने कहा कि, जिस दिन यह संविधान खत्म हो जाएगा, उस दिन भारत के गरीबों, दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों के लिए कुछ नहीं बचेगा। ये लोग सारे ठेके दो-तीन व्यापारियों को दे देते हैं। इस संविधान में कहां लिखा है कि भारत की सारी संपत्ति अडानी को दे दी जाए।
भारत मे सबसे ज्यादा बेरोजगारी – राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि, आज भारत में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है, जबकि उद्योगपति हजारों करोड़ रुपए सिर्फ बच्चों की शादी पर खर्च करते हैं। अडानी को जितना पैसा मिलेगा, आपके बच्चों को उतना ही कम रोजगार मिलेगा।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
जीएसटी को लेकर भी साधा निशाना राहुल गांधी
उन्होंने कहा कि, जीएसटी गरीबों को खत्म करने का हथियार है। जब आप शर्ट खरीदते हैं तो उस पर जितना जीएसटी आप देते हैं, उतना ही अंबानी और अडानी देते हैं। आपकी जेब से लाखों-करोड़ों रुपये निकाले जाते हैं। मोदी जी ने अपने उद्योगपति मित्रों का 16 लाख करोड़ रुपये माफ कर दिया है। आप जीएसटी देते हैं, मेहनत करते हैं और अंबानी और अडानी सस्ते दामों पर चीनी सामान लाकर यहां बेचकर मुनाफा कमा रहे हैं।
Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
पेट्रोल की कीमतों पर भी बोले राहुल
राहुल गांधी ने कहा कि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल की कीमतें कम हैं, लेकिन हमारे देश में नहीं और इसका फायदा अंबानी-अडानी को मिलता है। इस देश में दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों और गरीबों के पास कोई अधिकार नहीं है, लेकिन आजादी के बाद इसमें बदलाव आया है। भाजपा और आरएसएस चाहते हैं कि पहले जैसी स्थिति फिर से पैदा हो जाए, जैसे गरीब, आदिवासी और पिछड़ों के पास पहले अधिकार नहीं थे।

