ट्रेंडिंगन्यूज़राज्य-शहर

राजघाट पर आज कांग्रेस का सत्याग्रह ,प्रियंका ने कहा सरकार को कई जवाब देने होंगे

Sankalp Satyagraha: कांग्रेस का आज से सत्याग्रह आंदोलन शुरू हो रहा है। पार्टी की राज्य इकाई जहाँ ब्लॉक स्तर पर आज धरना -प्रदर्शन करेगी वही राजघाट पर आज पार्टी अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे और पार्टी महासचिव प्रियंका गाँधी की अगुवाई में सत्याग्रह शुरू हो गया है। बड़ी संख्या के कांग्रेस के लोग राजघाट पहुंचे हैं। यह सत्याग्रह शाम पांच बजे तक होगा। इसके बाद कल सोमवार से पूरे देश में राहुल गाँधी की सांसदी ख़त्म होने के खिलाफऔर लोकतंत्र बचाने के लिए कांग्रेसियों का आंदलन चलेगा। इस आंदोलन में कई मुद्दों को उठाये जाने की संभावना है। कहा जा रहा है कि कई राज्यों में विपक्षी पार्टियां भी कांग्रेस के साथ खड़ी होंगी।

इधर प्रियंका गाँधी ने कहा है कि जनता की आवाज दवाई जा रही है

ये सवाल अब देश भर में गूंजेगा और सरकार को जवाब देना होगा। प्रियंका ने कहा कि राहुल गाँधी ने संसद में सवाल किया था इस लिए उनपर हमला किया गया और उनकी सदस्यता रद्द की गई। जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि ने जनता की तरफ से सवाल पूछे तो अडानी -सेवक ने जनसेवक की आवाज दबाने की साजिशें रच डाली। लेकिन जनता की आवाज दबाई नहीं जा सकती। ये सवाल अब देश भर में गूंजेंगे और जवाब देना होगा। पिछले दिनों भी प्रियंका ने ट्वीट के जरिये सरकार पर बड़ा हमला किया था। उन्होंने कहा था कि ”पीएम मोदी और आपके चमचों ने एक शहीद प्रधानमंत्री के बेटे को देशद्रोही ,मीर जाफर कहा।

राहुल गांधी के पिता कौन ?

आपके एक मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया राहुल गाँधी का पिता कौन है ? उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडितों के रिवाज को निभाते हुए एक बेटा पिता की मृत्यु के बाद पड़गी बांधता है। अपने परिवार की परम्परा कायम रखता है। भरी सभा में आपने पूरे परिवार और कश्मीरी पंडित समाज का अपमान करते हुए पूछा था कि वह नेहरू नाम क्यों नहीं रखते ,लेकिन आपको किसी जज ने दो साल की सजा नहीं दी। आपको संसद से डिसक्वालिफ़ाइड नहीं किया। प्रियंका ने आगे कहा कि राहुल गाँधी एक सच्चे देशभक्त की तरह अडानी की लूट पर सवाल उठाया। नीरव मोदी और मेहुल चौकसी पर सवाल उठाया। क्या आपका मित्र गौतम अडानी देश की संसद और भारत की महँ जनता से बड़ा हो गया है कि उसकी लूट पर सवाल उठा तो आप बौखला गए?

Read Also: Latest News Update, News Watch India

प्रियंका ने किसे कहा कायर

प्रियंका ने कहा कि आप मेरे परिवार को परिवारवादी कहते हैं। जान लीजिये ,इस परिवार ने भारत के लोकतंत्र को अपने खून से सींचा है जिसे आप ख़त्म करने में लगे हैं। इस परिवार ने भारत की जनता की आवाज बुलंद की है और पुश्तों से सच्चाई की लड़ाई लड़ी है। हमारी खुनो में जो खून दौड़ता है उसकी एक खासियत है। आप जैसे कायर ,सत्ता लोभी तानाशाह के सामने कभी झुका नहीं और न कभी झुकेगा। आप कुछ भी कर लीजिए ।

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button