खेलखेल खेल में

Paris Olympics 2024: Manu -Sarabjot की जोड़ी ने रचा इतिहास, भारत के खाते में दूसरा पदक

Manu-Sarabjot pair created history, second medal in India's account

Paris Olympics 2024: पेरिस में 2024 ओलंपिक के चौथे दिन भारत ने अपने खाते में एक और पदक जोड़ लिया है। व्यक्तिगत स्पर्धा में पहले ही ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी मनु भाकर ने अपने जोड़ीदार सरबजोत सिंह के साथ 10 mtr मिक्स्ड एयर पिस्टल इवेंट (Mixed Air Pistol Event ) में ब्रॉन्ज मेडल जीता है।

पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics) में मनु भाकर और सरबजोत सिंह की भारतीय जोड़ी ने इतिहास रच दिया। भारत के शूटरों ने ली वोन्हो और ओह ये जिन की कोरियाई जोड़ी को हराकर। 10 मीटर एयर पिस्टल की मिश्रित टीम शूटिंग स्पर्धा में मनु और सरबजोत ने कांस्य पदक जीता। इससे पहले मनु भाकर ने रविवार को ओलंपिक इतिहास रच दिया जब उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा (Mixed Air Pistol Event ) में कांस्य पदक जीता। अब, वह एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बन गई हैं।

आपको बता दें दक्षिण कोरियाई जोड़ी ली ओन्हो और ओह ये जिन को भारतीय स्टार जोड़ी ने 16-10 से बुरी तरह हराया। भारत के लिए यह एक महत्वपूर्ण समय है। इससे पहले किसी भी शूटर ने दो पदक नहीं जीते थे, लेकिन मनु ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस तरह से मनु भाकर आजादी के बाद एक ही ओलिंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बन गई हैं। अभी मनु 25 मीटर इवेंट में भी मेडल की दावेदारी पेश करेंगी।

हालाँकि इससे पहले ब्रिटेन में जन्मे भारतीय एथलीट नॉर्मन प्रिचर्ड ने 1900 ओलंपिक में 200 मीटर स्प्रिंट और 200 मीटर बाधा दौड़ स्पर्धाओं में रजत पदक जीता था। पदक जीतने के बाद सरबजोत सिंह ने इस अवसर पर गर्व व्यक्त किया। हम खुश हैं, लेकिन यह मुश्किल फाइट थी। दूसरी ओर, मनु की तो मनोकामना पूरी हो गई है। उनकी खुशी देखते बन रही थी।

यह रही स्कोरशीट

शॉट नंबरभारतस्कोरपॉइंट्सपॉइंट्सस्कोरसाउथ कोरिया
मनु भाकरसरबजोत सिंहली वोन्होओह ये जिन
110.28.618.80220.510.410.1
210.710.521.22019.9109.9
310.410.420.82019.89.110.7
410.71020.72020.59.910.6
510.59.620.12019.59.89.7
61010.220.20220.69.810.8
710.69.4202019.79.99.8
88.310.218.50220.710.410.3
91010.520.52020.49.710.7
1010.510.320.82019.49.69.8
119.69.719.30219.8910.8
1210.610.220.8022110.210.8
139.410.219.62018.59.59

Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button