Sliderट्रेंडिंगन्यूज़बॉलीवुडमनोरंजन

वो शख्स जिसने 12 साल तक लता मंगेशकर और आशा भोसले को नहीं मिलने दिया, उनके ऊपर रखते थे कड़ी नजर

Bollywood singer Lata mangeshkar highlights songs

Bollywood singer Lata Mangeshkar Death anniversary: लता मंगेशकर(Lata mangeshkar) भले ही आज इस दुनिया में नहीं हैं, मगर अपनी सुरीली आवाज से वो हमेशा सबके दिलों में जिंदा रहेंगी। उन्हें ‘स्वर कोकिला’ और ‘voice of millinium’ जैसे नामों से पुकारा गया। कहते हैं कि Bharat ratna से सम्मानित लता जी की आवाज का कोई सानी नहीं था और ना ही हो पाएगा।

6 फरवरी 2022 को 92 साल की उम्र में लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने आखिरी सांस ली थी। वो south mumbai के पेडर रोड पर स्थित आलीशान बंगले में रहती थीं।

बॉलीवुड में तनाव और मनमुटाव के किस्से खूब रहे हैं, मगर इस कारण से इंडस्ट्री की 2 नामी बहनें 12 साल तक नहीं मिलीं, ये सुनकर अजीब तो जरूर लगता है। जी हां लता मंगेशकर और आशा भोसले एक-दूसरे से 12 साल तक नहीं मिलीं और इसकी वजह कोई और नहीं बल्कि परिवार का ही एक करीबी शख्स था।
lata mangeshkar जिन्हें उनके चाहने वाले प्यार से लता दीदी भी पुकारा करते थे, मगर हैरानी वाली बात ये थी कि वास्तविक जीवन में वो जिनकी दीदी थीं उनसे साथ ही रिश्तों में तनाव रहा। ये ऐसा-वैसा तनाव नहीं बल्कि इतना गहरा था कि आशा भोसले और लता मंगेशकर (lata mangeshkar) बहनें होकर भी 12 साल एक-दूसरे से मिली नहीं। बाद में आशा भोसले ने इस तनाव और दोनों बहनों के बीच 12 साल लंबी दीवार क्यों खींची गई इसकी वजह भी बताई। लता मंगेशकर (lata mangeshkar) अपने एक इंटरव्यू में इसका खुलासा किया था।


bollywood में अफवाहों का खूब बोलबाला रहा करता है। इंडस्ट्री में सच्ची खबरें कम मगर अफवाहें ज्यादा लोगों को कानों तक पहुंचती हैं। ऐसा ही एक किस्सा देश की स्वर कोकिला लता मंगेशकर (lata mangeshkar) और उनकी बहन आशा भोसले से जुड़ा है। लोगों को सचमुच लगने लगा था कि दोनों बहनें एक-दूसरे को पसंद नहीं करतीं और शायद इसी वजह से उनकी आपस में नहीं बनती। मगर दोनों के तनाव के बीच का विलन वास्तव में कोई और था, जिसके बारे में लता मंगेशकर (lata mangeshkar) ने खुलकर सबकुछ बताया।

अपनी बहन से अपने रिश्ते की कहानी lata mangeshkar ने सुनाई

lata mangeshkar ने इसी सच से पर्दा उठाते हुए दिल खोलकर अपनी बहन से अपने रिश्ते को लेकर कुछ बातें दुनिया को बताई। उन्होंने कहा, ’47 में आशा ने शादी कर ली और आशा भोसलें घर छोड़कर चली गई।

दरअसल क्या था कि उनके जो पति थे उनको पसंद नहीं था कि वो हमसे मिले। इसलिए वो हमें मिलने नहीं देते थे।’

lata mangeshkar ने कहा- 12 साल तो हम मिले ही नहीं

उन्होंने आगे कहा था, ‘आशा बहुत मिलना चाहती थी खासतौर पर मां से और हृदयनाथ से, उसकी बहुत इच्छा होती थी। पर उनके पति नहीं मिलने देते थे।’ इसपर उनसे सवाल किया गया कि किस वजह से, क्या बात हुई थी। इसपर लता मंदेशकर (lata mangeshkar) ने कहा था- कुछ नहीं, बस ऐसे ही, उनको मुझसे नाराजगी थी कि ये गाती है वगैरह। 12 साल तो हम मिले ही नहीं। मिलने ही नहीं देते थे वो। बीच में कभी-कभी हमलोग डुएट गाते थे तो वो खड़े रहते थे वहां पर कि कहीं ये बात न करें आपस में।’

आशा की पहली शादी गणपतराव भोसले से हुई थी

बता दें कि Wiki pedia की रिपोर्ट की मानें तो साल 1949 में आशा भोसले ने गणपतराव भोसले से शादी रचाई थी और 1960 में दोनों अलग हो गए थे। जिस वक्त उन्होंने शादी की तब आशा भोसले की उम्र केवल 16 साल थी और गणपत राव करीब दोगुनी उम्र के लगभग 30 साल के थे। इसके बाद 1980 में आशा भोसले ने RD बर्मन से शादी की।

सफेद साड़ी से रहा गहरा लगाव

लता दीदी को कॉटन की साड़ियां बेहद पसंद थीं। वहीं, वो रंग-बिरंगी साड़ियों की जगह सफेद साड़ी पहनना पसंद करती थीं। सफेद साड़ी पहनने पर उनका कहना था- मेरे व्यक्तित्व पर सफेद रंग सही ढंग से खिलता है और लोगों को भी शायद मैं सफेद साड़ी (white saree) में ही अच्छी लगती हूं।

Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button