न्यूज़बॉलीवुड

‘पुष्पा भाऊ’ और ‘भंवर सिंह’ के बीच होगी जोरदार लड़ाई, फहद फाजिल ने किया बड़ा खुलासा

Fahadh Faasil On Pushpa The Ruleफिल्म पुष्पा द राइज से मशहूर हुए फहद फाजिल ने खुलासा किया है कि, सुकुमार के निर्देशन में बनने वाली पुष्पा द रुल में उनके और (पुष्पा भाऊ) अल्लू अर्जुन के बीच जोरदार लड़ाई होने वाली है।इस फिल्म में रश्मिका मंदाना की भी मुख्य भूमिका है।यह फिल्म बहु प्रतिक्षित फिल्मों में से है। फिल्म मई या फिर अगस्त 2024 में रिलीज हो सकती है।

फिल्म का एक्शन

फिल्म पुष्पा द रुल का एक्शन काफी शानदार और दमदार है। इस फिल्म को एक गैंगस्टर के ऊपर दर्शाया गया है।इस फिल्म में फासिल भी मुख्य भूमिका में हैं।उन्होंने खुलासा करते हुए कहा कि, फिल्म के अगले भाग में बहुत कुछ होने वाला है जो कि दर्शकों को बहुत पसंद आएगा। फहद फासिल ने बताया कि,

पुष्पा का दूसरा पार्ट भंवर सिह के लिए है। दोनों के बीच बहुत ज्यादा लड़ाइयां होगी और फिल्म की सारी कहानी इन दोनों की लड़ाईयों के आसपास होगी।

फहद फाजिल इन फिल्मों में आएंगे नजर

फहद पुष्पा के अलावा मलयालम फिल्म में भी नजर आएंगे। उन्होंने अपनी फिल्म के बारे में बताया और कहा, हम अगले वर्ष फिल्म की शूटिंग शुरु करने की कोशिश कर रहे हैं।फिलहाल निर्देशक अपनी फिल्म के साथ व्यस्त हैं। मेरे अपने कमिटमेंट हैं। हम तैयार होंगे फिर कई फिल्मों में नजर आएंगी।

पुष्पा ने बॉक्स ऑफिस पर कैसा किया था व्यापार ?

फिल्म ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर भी काफी अच्छा व्यापार किया था। इस फिल्म के गाने लोगों के बीच काफी पसंद किए गए थे। वहीं फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की जोड़ी को भी काफी सराहा गया था। दोनों फिल्म के जरिए भारतीयों के दिल में जगह बनाने में सफल हो गए थे। वो एक अच्छे कलाकार के तौर पर जाने जाते है।

फिल्म को लेकर फैंस का क्या है मूड

फिल्म पुष्पा को लेकर फैंस में उत्साह देखने को मिल रहा है। सभी इस फिल्म के रिलीज  होने का इंतजार कर रहे है। सभी को पुष्पा राज की केमेस्ट्री देखनी है। वह जल्द कई फिल्मों में नजर आनेवाले है।

Aman Pandey

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button