SliderSocial Mediaट्रेंडिंगबॉलीवुडमनोरंजन

To Kill A Tiger Trailer Film Oscar Nominated: To Kill A Tiger Film का ट्रेलर प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर किया शेयर

To Kill A Tiger Trailer Film Oscar Nomination | Oscar nominations 2024

To Kill A Tiger Trailer Film Oscar Nomination : To Kill A Tiger को 93वें अकादमी पुरस्कार यानी ऑस्कर 2024 के (To Kill A Tiger Trailer Film Oscar Nomination) लिए नामांकित किया गया है। निशा पाहुजा की डॉक्यूमेंट्री की टीम में प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हो गई हैं। वह डॉक्यूमेंट्री की कार्यकारी निर्माता हैं। इसकी घोषणा के बाद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर टू किल अ टाइगर का ट्रेलर जारी किया और इसे अद्भुत बताया। आप भी देखिए…

भारतीय मूल की कनाडाई फिल्म निर्माता निशा पाहुजा द्वारा निर्देशित डॉक्यूमेंट्री टू किल अ टाइगर (To Kill A Tiger Trailer Film Oscar Nomination ) काफी समय से चर्चा में है। झारखंड की एक घटना पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री फीचर को 96वें अकादमी पुरस्कार (ऑस्कर 2024) में नामांकित किया गया है।

प्रियंका चोपड़ा कनाडा के राष्ट्रीय फिल्म बोर्ड द्वारा निर्मित डॉक्यूमेंट्री फिल्म टू किल ए टाइगर (To Kill A Tiger Trailer Film Oscar Nomination ) की टीम में भी शामिल हो गई हैं। प्रियंका एक कार्यकारी निर्माता के रूप में टीम के साथ जुड़ी हुई हैं। उन्होंने डॉक्यूमेंट्री का ट्रेलर सोशल मीडिया पर जारी किया है।

जारी हुआ To Kill A Tiger का ट्रेलर

टू किल ए टाइगर (To Kill A Tiger ) का ट्रेलर महिलाओं की असुरक्षा के बारे में सदियों से उठाए गए एक मार्मिक सवाल से शुरू होता है। इसमें कहा गया है कि, ”महिला उत्पीड़न के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, ऐसे में हमें खुद से पूछना होगा कि क्या हमारे देश के बुनियादी ढांचे में कोई कमी है?”

बेटी को न्याय दिलाने के लिए पिता ने किया संघर्ष

इस ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे एक पिता अपनी 13 साल की बेटी के साथ रेप के बाद आरोपी और समाज से लड़ रहा है। लोग आरोपी की गलती को मूर्खता बता रहे हैं और पिता (To Kill A Tiger Trailer) की लड़ाई के खिलाफ खड़े होकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

आरोपियों के खिलाफ लड़ रहे एक पिता के मन में डर है कि अगर किसी ने उसे मार डाला तो उसके बच्चों का क्या होगा। डॉक्यूमेंट्री कहानी बताती है कि कैसे एक पिता डर और संदेह के बावजूद अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए लड़ता है।

प्रियंका चोपड़ा ने दिया रिएक्शन

बॉलीवुड-हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा निशा पाहुजा की टू किल ए टाइगर (To Kill A Tiger Trailer Film Oscar Nomination ) की टीम में शामिल हो गई हैं। वह इस डॉक्यूमेंट्री की कार्यकारी निर्माता हैं। हाल ही में प्रियंका ने इस बात का ऐलान करते हुए खुशी जाहिर की थी। अब एक्ट्रेस ने ट्रेलर पर रिएक्ट किया है। उन्होंने ट्रेलर शेयर करते हुए कहा, ”ट्रेलर वाकई अद्भुत है।” प्रियंका की पोस्ट पर कई एक्ट्रेसेस ने कमेंट कर तारीफ की है।

निशा पाहुजा की डॉक्यूमेंट्री सच्ची घटना पर आधारित

टू किल ए टाइगर (To Kill A Tiger Trailer Film Oscar Nomination ) की कहानी रांची की गलियों की है। 2017 में एक 13 साल की लड़की के साथ बारात से घर लौटते वक्त तीन लोगों ने रेप किया था। एक पिता अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाता है। उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां भी मिलती हैं। साल 2018 में पिता को अपनी और उनकी बेटी को न्याय मिला। यह डॉक्यूमेंट्री जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button