खेलट्रेंडिंगन्यूज़

पहली बार IPL में खेलेगा आदिवासी क्रिकेटर, कौन है ये 3.6 करोड़ में बिकने वाला आदिवासी प्लेयर

IPL Auction: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के लिए गुजरात टाइटंस की टीम ने पहले आदिवासी क्रिकेटर को अपनी टीम में शामिल किया है। झारखंड के लिए खेलने वाले रॉबिन को गुजरात ने 3.6 करोड़ की बोली लगाई है। IPL 2024 के लिए गुजरात टाइटंस (Gujrat titans) की टीम ने रॉबिन मिंज नाम के एक विकेटकीपर बल्लेबाज को खरीदा है। रॉबिन पहले आदिवासी क्रिकेटर हैं जिन पर किसी फ्रेंचाइजी ने बोली लगाई है। रॉबिन झारखंड के लिए under-19 टीम में खेल चुके हैं और IPL के ऑक्शन में वह 20 लाख के बेस प्राइस के साथ उतरे थे। ऑक्शन (IPL Auction) में उनका नाम आते ही सबसे पहली बोली चेन्नई सुपर किंग्स (chennai super kings) की तरफ से लगाई गई। CSK के बाद मुंबई इंडियंस ने भी इस प्लेयर को खरीदने के लिए अपनी इच्छा जताई हैं।

Also Read: Latest Hindi News Cricket News Sports News IPL Auction । Sports New Today in Hindi

Mumbai इंडियंस और CSK के बीच 1 करोड़ 30 लाख की बोली लगाई गई, लेकिन तभी बिड में गुजरात टाइटंस ( gujarat titans) की टीम ने अपनी एंट्री मार ली। गुजरात ने रॉबिन पर 1 करोड़ 40 लाख की बोली लगा दी। इसके बाद बिड और आगे बढ़ गई, लेकिन मुंबई इंडियंस की 2.60 करोड़ की बोली के बाद पीछे हटने का फैसला कर लिया। ऐसा लगा कि अब बोली समाप्त हो जाएगी लेकिन, तभी बीच सनराइजर्स हैदराबाद (sunrisers hydrabad) की टीम भी बिड में कूद पड़ी।

Read: Latest Hindi News Today | Today Hindi Samachar

सनराइजर्स ने रॉबिन पर 2 बार बोली लगाई, मगर गुजरात टाइटंस (Gujarat titans) की टीम डटी रही और आखिरी बोली 3.60 करोड़ की लगाकर इस आदिवासी खिलाड़ी की किस्मत को चमका दिया। ऐसे में रॉबिन पहले ऐसे अदिवासी खिलाड़ी बने जिन पर IPL निलामी में बोली लगाई गई और वह 3 करोड़ से अधिक की रकम में भी बिके।

धोनी को मानते हैं मिंज अपना आदर्श

रॉबिन मिंज झारखंड के गुमला जिले से हैं। बाएं हाथ का यह विकेटकीपर बल्लेबाज पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अपना आदर्श मानते हैं। मिंज अनुभवी कोच चंचल भट्टाचार्य की देख रेख में क्रिकेट के गुर सीख रहे हैं। चंचल भट्टाचार्य धोनी के भी मेंटोर रह चुके हैं। मिंज पहली बार तब सुर्खियों में आए थे जब वह मुंबई इंडियंस के कैंप में हिस्सा लेने इंग्लैंड दौरे के लिए चुने गए थे।

Read Here : Latest Hindi News Sports News | Sports News Samachar Today in Hindi

हालांकि, मिंज अभी तक झारखंड (jharkhand) के लिए घरेलू क्रिकेट में मैदान पर नहीं उतरे हैं, लेकिन वह स्टेट टीम में under-19 और under-25 में खेल चुके हैं। मिंज के पिता आर्मी से रिटायर हैं और वह अब रांची में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर गार्ड की नौकरी करते हैं। वहीं फिलहाल वह अपनी 2 बहनों के साथ रांची के नमकुम में रहते हैं।

Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button