ट्रेंडिंगन्यूज़

United Nations General Assembly: संयुक्त राष्ट्र  (United Nations) में पाकिस्तान और भारत आमने -सामने ,भारत ने पकिस्तान को आइना दिखाया 

पुजानी ने कहा कि जो लोग भारत के अल्पसंख्यकों की बात करते हैं वे गिरेवान में झांके। सच तो यही है कि पकिस्तान में धार्मिक आजादी भी नहीं है। वे अपने धर्म का पालन नहीं कर सकते। पूजा ने अहमदिया मुसलमानो का मुद्दा भी उठाया।

News Today! संयुक्त राष्ट्र (United Nations) मानवाधिकार परिषद् में भारत और पकिस्तान आमने -सामने आये। पकिस्तान की विदेश राज्य मंत्री हिना रब्बानी ने भारत पर तल्ख़ टिप्पणी की तो भारत की राजनयिक सीमा पुजानी ने रब्बानी की बोलती बंद कर दी। सीमा ने कहा कि पकिस्तान रोटी के लिए तरस रहा है लेकिन भारत के खिलाफ बोलने से बाज नहीं आ रहा। लगता है पकिस्तान को भारत को लेकर ऑब्सेशन है। वह पाले रहे इससे भारत को कोई फर्क नहीं पड़ता। बता दें कि पाकिस्तानी विदेश राज्य मंत्री हिना रब्बानी खार (Hina Rabbani Khar) ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद् में भारत के डिफेंस एक्विजिशन (Defense Acquisition) की आलोचना की थी और भारत पर कई झूठे आरोप भी लगाए थे। इसके बाद भारत की राजनयिक पूजा ने पकिस्तान को करारा जवाब दिया और कहा कि पकिस्तान आतंकी देश है और पकिस्तान हमेशा भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा चलता रहता है। पूरी दुनिया को पता है कि पकिस्तान आतंकी देश है। पकिस्तान को पहले अपने बारे में सोचना चाहिए और अपने लोगो के बारे में। 

Read: Lastest News Updates from Jammu Kashmir and Ladakh – News Watch India!

‘जम्मू कश्मीर और लद्दाख के पुरे क्षेत्र भारत के हिस्सा’

पूजा पुजानी यही नहीं रुकी। उन्होंने तुर्किये और ओआईसी (OIC) को भी सलाह दी कि भारत की अंदरि मामले में कोई सलाह नहीं दे। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर और लद्दाख के पुरे क्षेत्र भारत के हिस्सा हैं और हमेशा रहेंगे। प्रोपेगेंडा चलने से कुछ होने वाला नहीं है। पूजा ने रब्बानी पर हमला करते हुए कहा कि उनके मुँह से मानवाधिकार की बातें  अच्छी नहीं लगती। यह मजाक की तरह है। सच तो यही है कि पकिस्तान में आवाज उठाने वाले गायब हो जाते हैं। पूजानी  ने कहा कि पाकिस्तान (Pakistan) के अपने जांच आयोग को पिछले एक दशक में गुमशुदगी की 8463 शिकायतें मिली है। पहले इस पर ध्यान देने की जरूरत है। पुजानी  ने कहा कि जो लोग भारत के अल्पसंख्यकों की बात करते हैं वे  गिरेवान में झांके। सच तो यही है कि पकिस्तान में धार्मिक आजादी भी नहीं है। वे अपने धर्म का पालन नहीं कर सकते। पूजा ने अहमदिया मुसलमानो का मुद्दा भी उठाया। अहमदिया मुसलमानो को पकिस्तान में प्रताड़ित किया जा रहा है। पुजानी ने कहा कि पकिस्तान  के लोग जीने और स्वतंत्रता के लिए संघर्ष कर रहे हैं लेकिन उसे केवल भारत पर बोलता है। उनकी प्राथमिकताएं ही अलग है। पुजानी ने कहा कि पकिस्तान को भारत के बारे में सोचने से ज्यादा पाकिस्तानी आवाम के बारे में सोचना चाहिए।

NEWS WATCH INDIA
Ashok Kumar

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button