Uttar Pradesh News:योगी का एक्शन जारी! यूपी में तीन IAS और 51 PCS अधिकारियों के तबादले, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी!
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़े स्तर पर तबादले कर दिए हैं। गुरुवार को योगी सरकार ने तीन आईएएस अधिकारियों के बाद 51 पीसीएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया है। पीसीएस शिशिर कुमार को आगरा नगर निगम में अपर नगर आयुक्त और विकास कुमार सिंह को यूपी सहकारी चीनी मिल संघ का प्रधान प्रबंधक बनाया गया है।
Uttar Pradesh News: योगी सरकार ने आज फिर दिखाई तबादला एक्सप्रेस की रफ्तार। तीन बड़े आईएएस अफसरों समेत 51 पीसीएस अधिकारियों का हुआ पत्ता साफ।
सूत्रों की मानें तो शशांक चौधरी अब संभालेंगे इन्वेस्ट यूपी की कमान, बनेंगे अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी। वहीं, बरेली के सीडीओ जग प्रवेश अब मथुरा के नगर निगम के बॉस होंगे। झांसी की संयुक्त मजिस्ट्रेट देवयानी को मिली बरेली के विकास की जिम्मेदारी, बनेंगी नई सीडीओ। लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार से इन्वेस्ट यूपी का अतिरिक्त चार्ज छीना गया है।
पीसीएस अफसरों की लंबी लिस्ट में भी कई बड़े नाम शामिल हैं। बरेली के एडीएम (वि/रा) संतोष बहादुर सिंह अब सहारनपुर में संभालेंगे प्रशासन का जिम्मा। सहारनपुर की एडीएम (प्रशासन) अर्चना द्विवेदी अब आजमगढ़ में अपर आयुक्त के तौर पर दिखेंगी। शामली के एडीएम (वि/रा) संतोष कुमार सिंह को भेजा गया है बरेली।
फर्रूखाबाद के एडीएम (वि/रा) सुभाष चंद्र प्रजापति अब लखनऊ में चीनी मिल संघ के प्रधान प्रबंधक होंगे। वहीं, चीनी मिल संघ लखनऊ के प्रधान प्रबंधक अनिल चतुर्वेदी को अमेठी में न्याय का काम सौंपा गया है, बनेंगे एडीएम (न्यायिक)। शाहजहांपुर के एडीएम (प्रशासन) संजय कुमार पांडेय अब प्रयागराज में नजूल विभाग देखेंगे। झांसी के एडीएम (प्रशासन) अरुण कुमार सिंह तृतीय अब फर्रूखाबाद के एडीएम (वि/रा) होंगे।
प्रयागराज के एडीएम (नजूल) प्रदीप कुमार को सहारनपुर नगर निगम में अपर नगर आयुक्त की जिम्मेदारी मिली है। मथुरा के एडीएम (वि/रा) योगानंद पांडेय अब अयोध्या के एडीएम (नगर) होंगे। आगरा के एडीएम (प्रशासन) अजय कुमार सिंह को भेजा गया है मीरजापुर।
महाराजगंज के एडीएम (वि/रा) पंकज कुमार वर्मा अब मथुरा में इसी पद पर दिखेंगे। सहारनपुर के एडीएम (वि/रा) रजनीश कुमार मिश्रा अब शाहजहांपुर में एडीएम (प्रशासन) का काम देखेंगे। सहकारी चीनी मिल संघ लखनऊ के प्रधान प्रबंधक जंग बहादुर द्वितीय अब गाजियाबाद नगर निगम के अपर आयुक्त होंगे। आजमगढ़ के एडीएम (वि/रा) आजाद भगत सिंह को आगरा में एडीएम (प्रशासन) बनाया गया है। गाजियाबाद के अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार अब चित्रकूट में एडीएम (न्यायिक) का काम देखेंगे।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
झांसी की एडीएम (न्यायिक) श्यामलता आनंद अब मैनपुरी में एडीएम (वि/रा) होंगी। बुलंदशहर के एडीएम (प्रशासन) प्रशांत कुमार भारती को महाराजगंज भेजा गया है। सहकारी चीनी मिल संघ लखनऊ के प्रधान प्रबंधक राहुल अब यूपीएसआईडीसी कानपुर में प्रशासनिक अधिकारी होंगे। सहकारी चीनी मिल संघ लखनऊ के प्रधान प्रबंधक सुधवीर सिंह अब महोबा के एडीएम (न्यायिक) होंगे। मैनपुरी के एडीएम (वि/रा) रामजी मिश्रा अब मंडी परिषद लखनऊ में उप निदेशक का पद संभालेंगे। मिर्जापुर के एडीएम (वि/रा) शिव प्रताप शुक्ला को झांसी में एडीएम (प्रशासन) बनाया गया है। मंडी परिषद लखनऊ के उप निदेशक चंदन कुमार पटेल अब सहकारी चीनी मिल संघ लखनऊ के प्रधान प्रबंधक होंगे।
आगरा के अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद को बस्ती का अपर आयुक्त बनाया गया है। फतेहपुर के एडीएम (न्यायिक) धीरेंद्र प्रताप अब अमरोहा में इसी पद पर दिखेंगे। अयोध्या के एडीएम (नगर) सलिल को सहारनपुर का एडीएम (वि/रा) बनाया गया है। बांदा के एडीएम (न्यायिक) अमिताभ अब उन्नाव में इसी पद पर दिखेंगे। अमरोहा के एडीएम (न्यायिक) माया शंकर को बांदा भेजा गया है। मंडी परिषद के उप निदेशक संतोष कुमार अब आजमगढ़ के एडीएम (वि/रा) होंगे। अयोध्या के अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय अब बरेली में इसी पद पर दिखेंगे। बरेली के अपर नगर आयुक्त सुनील कुमार को फतेहपुर में एडीएम (न्यायिक) बनाया गया है। महोबा के एडीएम (न्यायिक) शिशिर कुमार अब आगरा के अपर नगर आयुक्त होंगे। उन्नाव के एडीएम (न्यायिक) विकास कुमार सिंह, जिनके पास उप संचालक चकबन्दी उन्नाव का अतिरिक्त प्रभार भी है, अब उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ के प्रधान प्रबंधक होंगे।
सहारनपुर के अपर नगर आयुक्त राजेश कुमार द्वितीय अब उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ लखनऊ के प्रधान प्रबंधक होंगे। हमीरपुर के एडीएम (न्यायिक) नागेन्द्र नाथ को अयोध्या का अपर नगर आयुक्त बनाया गया है। यूपीएसआईडीसी कानपुर की प्रशासनिक अधिकारी रिजवाना शाहिद अब हमीरपुर की एडीएम (न्यायिक) होंगी। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की विशेष कार्याधिकारी गुंजा सिंह को शामली का एडीएम (वि/रा) बनाया गया है। कौशांबी के अपर जिलाधिकारी (वि/रा) अरूण कुमार गोंड़ अब झांसी के एडीएम न्यायिक होंगे। बहराइच की नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर को चित्रकूट के एडीएम (न्यायिक) राजेश प्रसाद की जगह बहराइच का नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
राजस्व परिषद के विशेष कार्याधिकारी प्रमोद कुमार पांडेय को बुलंदशहर का एडीएम (प्रशासन) बनाया गया है। लखनऊ के एसडीएम विजय नारायण सिंह अब भदोही के एडीएम (न्यायिक) होंगे। भदोही के एडीएम (न्यायिक) शिव नारायण सिंह को बलरामपुर भेजा गया है। लखीमपुर खीरी के एसडीएम अवनीश कुमार अब मीरजापुर के एसडीएम होंगे। मीरजापुर के एसडीएम युगान्तर त्रिपाठी को लखीमपुर खीरी भेजा गया है।
स्थानीय निकाय निदेशालय के सहायक निदेशक गिरीश कुमार द्विवेदी अब मुरादाबाद के गुरू जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के कुलसचिव होंगे। मैनपुरी के एसडीएम राम नारायण को मां विन्ध्यवासिनी विश्वविद्यालय मीरजापुर का कुलसचिव बनाया गया है। झांसी के एसडीएम परमानन्द सिंह अब मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय बलरामपुर के कुलसचिव होंगे। अयोध्या के एसडीएम राजीव रत्न सिंह को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का विशेष कार्याधिकारी बनाया गया है। अलीगढ़ की एडीएम (वि/रा) मीनू राणा को देवीपाटन मंडल गोंडा का अपर आयुक्त बनाया गया है। बलरामपुर के एडीएम (न्यायिक) प्रमोद कुमार, जिनके पास मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय बलरामपुर के कुलसचिव का अतिरिक्त प्रभार भी है, अब अलीगढ़ के एडीएम (वि/रा) होंगे। लखनऊ के एसडीएम सौरभ सिंह को अपर नियुक्त किया गया है।
योगी सरकार का यह बड़ा प्रशासनिक फेरबदल आगे क्या गुल खिलाता है, इस पर सबकी निगाहें टिकी रहेंगी। फिलहाल, तबादलों का दौर जारी है।
Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
Follow Us: हिंदी समाचार, Breaking Hindi News Live में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter।NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV