धर्म-कर्म

Shardiya Navaratri 2024: 2 या 3 अक्टूबर कब शुरू होंगी शारदीय नवरात्रि ? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

When will Sharadiya Navratri start on 2nd or 3rd October? Know the date, auspicious time and importance

Shardiya Navaratri 2024: इस साल शारदीय नवरात्रि 9 दिनों की बजाय 10 दिनों की होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि इस साल तृतीया तिथि दो दिन पड़ रही है। शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर से शुरू होगी और 12 अक्टूबर तक चलेगी।

आपको बता दें हिंदू धर्म में चार नवरात्रि होती हैं दो गुप्त, बाकी दो शारदीय और चैत्र। हर नवरात्रि का अपना अलग महत्व होता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार शारदीय नवरात्रि आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होती है और नवमी तिथि को समाप्त होती है, जब व्रत तोड़ा जाता है। पंचांग में बताया गया है कि इस वर्ष शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक रहेगी। इसके अलावा 12 अक्टूबर को जो लोग दुर्गा पूजा के दौरान मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित कर रहे हैं, वे उसका विसर्जन करेंगे। इस साल अष्टमी और नवमी कब है, इसे लेकर काफी कंफ्युजन बनी हुई है। आज इस लेख के माध्यम से जानें सही डेट, मुहूर्त और महत्व.

नवरात्र घट स्थापना में कन्या राशि का चतुग्रही योग बनेगा

नवरात्रि में चित्रा नक्षत्र और वैधृति योग हमेशा देखा जाता है, लेकिन घट स्थापना के दौरान इनसे बचना चाहिए। हालांकि इस बार कन्या राशि में चतुर्ग्रही योग बनेगा। जिसमें केतु, चंद्रमा, सूर्य और बुध मौजूद रहेंगे। कन्या राशि में सूर्य और बुध बुधादित्य योग बनाएंगे। शुक्र और राहु षडाष्टक योग भी बनाएंगे।

घट स्थापना का समय

सबसे अच्छा समय सुबह 6:24 से 8:45 तक है।
अभिजीत मुहूर्त दिन में 11:52 बजे से 12:39 बजे तक खुला रहता है।
चौघड़िया मुहूर्त के अनुसार शुभ चौघड़िया सुबह 6:24 से 7:52 बजे तक है।

चर, लाभ और अमृत चौघड़िया: सुबह 10:48 से दोपहर 3:12 बजे तक।

Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button