धर्म-कर्मन्यूज़राज्य-शहर

सावन के पहले सोमवार को शिव को ऐसे करें प्रसन्न, फिर जाग उठेंगे आप के भाग्य

Sawan Ka Pehla Somwar 2023: झमाझम बारिश के बीच सावन के पवित्र महीने का आगाज हो चुका है आज सावन का पहला सोमवार है। भक्तों में भगवान शिव के प्रति आस्था का सैलाब उमड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। देश के अलग अलग शिवमंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। लोग भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए मंदिरों में भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। सावन का महीना कई मायनों से परिपूर्ण होता है। सावन का पवित्र महीना देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस बार का सावन इसलिए भी खास है क्योंकि ये पूरे 2 महीने का है 4 सोमवार के बजाय पूरे 8 सोमवार का सावन होगा इसकी भी अलग महत्वता है। तो आइए जानते हैं कि सावन के सोमवार में आज किन चीजों का दान करें जो आपके लिए फलदायी साबित हो।

इन चीजों का करें दान
सफेद कपड़े: ऐसा कहा जाता है कि भगवान शिव को सफेद रंग बहुत ही प्रिय है ऐसे में सफेद रंग की वस्त्रों का दान करना शुभ होगा। इस दिन आप किसी भी गरीब जरूरतमंद को भगवान शिव के नाम से सफेद रंग का वस्त्र दान कर सकते हैं। जिससे भगवान शिव के साथ चंद्रदेव भी प्रसन्न होंगे।

दूध का दान
सोमवार के दिन भगवान शिव पर दूध चढ़ाया जाता है दूध से भगवान शिव का अभिषेक करते हैं। लेकिन से अभिषेक किये हुए दूध का दान भी कर सकते हैं। इससे जीवन में शुभता का आगमन होता है।

चावल का दान
सावन के सोमवार पर आप चावल या फिर दूध से बनी खीर भगवान शिव को चढ़ाकर प्रसाद के रूप में भक्तों में वितरित कर सकते हैं।

शिव मंदिर में करें इन चीजों का दान
भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा पाने के लिए आप सोमवार के दिन मंदिर जाकर बच्चों, गरीबों में अन्न, फल, मिठाई या पैसों का भी दान कर सकते हैं। इससे भगवान शिव शीघ्र अतिशीघ्र प्रसन्न हो आशीर्वाद देते हैं।

रुद्राक्ष का दान
भगवान शिव रुद्राक्ष से अतुल्य प्रेम है यदि सावन के सोमवार पर हम रुद्राक्ष का दान करते हैं तो ऐसा करने से किसी भी व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक कष्ट से छुटकारा मिलता है।

ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव की कृपा से जीवन में सुख और समृद्धि का आगमन होता है। लोगों के जितने भी पाप होते है मात्र शिवलिंग पर जल चढ़ाने से दूर हो जाते है। यदि कोई कितना भी बड़ा पापी क्यों न हो यदि भगवान शिव की शरण में सच्चे मन से जाता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है और मनवांछित फल भी प्राप्त करता है।

Priyanshi Srivastava

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button