Nadeem Khan: कौन हैं नदीम खान? जिनकी गिरफ्तारी ने मचाई हलचल, घरेलू महिला ने लगाए गंभीर आरोप
Nadeem Khan Arrest: बॉलीवुड और ओटीटी जगत में अपने दमदार परफॉर्मेंस के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता नदीम खान इन दिनों सुर्खियों में हैं। आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ में छोटे लेकिन यादगार किरदार निभाने वाले नदीम पर उनके घर में काम करने वाली महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। हाल ही में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
फिल्म ‘धुरंधर’ पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया। हालांकि, फिल्म के रिलीज़ के महीनों बाद भी नदीम खान की चर्चा इस बार उनकी गिरफ्तारी के कारण हो रही है, ना कि उनकी एक्टिंग के लिए।
read also: Seema Sajdeh On Divorce: सोहेल खान से क्यों अलग हुई सीमा सजदेह? तलाक के 4 साल बाद खुद बताया सच
छोटे किरदार में बड़ी पहचान
आदित्य धर की डायरेक्शन में बनी ‘धुरंधर‘ में नदीम खान ने ‘अखलाक’ नाम के रसोइए का किरदार निभाया, जो रहमान डकैत के साथ धोखेबाजी करता है। हालांकि फिल्म में उनका रोल छोटा था, लेकिन उनके अभिनय की ताकत ने दर्शकों को प्रभावित किया। नदीम खान ने इससे पहले कई फिल्मों में सपोर्टिंग रोल निभाए हैं। बॉलीवुड, ओटीटी और टेलीविजन में काम करके उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
कई फिल्मों का हिस्सा रहे हैं नदीम खान
नदीम खान न केवल बड़े पर्दे के अभिनेता हैं, बल्कि एक अनुभवी थिएटर आर्टिस्ट भी हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स से पता चलता है कि उन्होंने कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया है। ‘धुरंधर’ से पहले उन्हें फिल्म ‘मिमी’ में देखा गया था, जिसमें पंकज त्रिपाठी और कृति सेनन मुख्य भूमिका में थे। इसके अलावा नदीम खान ‘वध’, ‘मुखबीर: द स्टोरी ऑफ़ अ स्पाई’, ‘मिसेज़ सीरियल किलर’ और ‘धड़क’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। जल्द ही वह ‘वध 2’ में भी दिखाई देंगे।
क्या लगाए आरोप?
नदीम खान पर उनके घर में काम करने वाली 41 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया है कि एक्टर ने 10 साल तक शादी का वादा करके उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने बताया कि उनकी मुलाकात साल 2015 में हुई थी और इसके बाद दोनों करीब आ गए। महिला का दावा है कि शादी का वादा करने के बावजूद नदीम ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और मामला अब जांच के दौर में है।
फिल्म और विवाद दोनों में सुर्खियों में
नदीम खान की एक्टिंग की वजह से उन्हें दर्शकों ने पसंद किया, लेकिन अब उनका नाम मीडिया में विवादों के कारण चर्चा में है। इस घटना ने न केवल उनके निजी जीवन पर सवाल उठाए हैं, बल्कि फिल्म उद्योग में उनके कैरियर को भी प्रभावित कर सकती है।

