Sliderट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरराजनीतिराज्य-शहर

पीएम मोदी ने क्यों कहा कि विपक्ष का दायित्व निभाने में विफल हो गई कांग्रेस

Political News :राष्ट्रपति (President) के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव रखते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बड़ा हमला किया और कहा कि कांग्रेस ने देश को बहुत ही निराश किया है। बी आप कब तक टुकड़ों में सोंचते रहोगे। अपने इस देश को बहुत तोड़ा है। अब तो जाते -जाते कम से कम इस चर्चा के दौरान कुछ सकारात्मक बाते करते। आपने देश को बहुत निराश किया है। आज विपक्ष की जो हालत है इसकी सबसे बड़ी दोषी कांग्रेस पार्टी है। कांग्रेस (Congress)को बड़ा बड़ा अवसर मिला था लेकिन दस सालों में उसने कोई अपना दायित्व को नहीं निभाया। वह विपक्ष की भूमिका निभाने में विफल रही।
पीएम मोदी (PM Modi) यही नहीं रुके। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने जो संकल्प लिया है उसकी सराहना करता हूँ। उनके भाषण के एक -एक बात से मेरा और भारत का विश्वास पक्का हो गया है कि इन्होने अब लम्बे समय तक वहां रहने का संकल्प ले लिया है। आप कई दशक तक सत्ता में बैठे थे वैसे ही अब कई दशक तक विपक्ष में बैठने का संकल्प ले लिया है। जनता जनार्दन तो ईश्वर का रूप होती है वह सब देख रही है।


उन्होंने आगे कहा कि आप लोग जिस तरह से इन दिनों मेहनत कर रहे हैं ,मैं पक्का मानता हूँ कि ईश्वर रूपी जनता आपको आशीर्वाद देगी। आप लोग जिस ऊंचाई पर हैं उससे अभी अधिक ऊंचाई पर आप जायेंगे और फिर दर्शक दीर्घा में दिखेंगे। मोदी ने कहा कि मैं देख रहा हूँ कि आपमें से बहुत से लोग अब चुनाव लड़ने का हौसला भी खो चुके हैं। मैंने सुना है कि बहुत से लोग पहले भी पिछली बार भी अपनी सीट बदली थी और इस बार भी सीट बदलने के फिराक में हैं। कुछ लोग राज्य सभा में जाने को तैयार हैं।स्थितियों को देखते हुए वे अलग रास्ता ढूंढ रहे हैं।

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button