ट्रेंडिंगन्यूज़राज्य-शहर

क्या सिक्किम में कुदरती आफत को और बढ़ा देगा बारूदी बाढ़ !

Sikkim Weather News: मंगलवार की आधी रात को सिक्किम अचानक बाढ़ के ग्रस्त में आ गया। शाम तक सब कुछ ठीक था लेकिन रात के दो बजे खतरे की घंट बजने लगी। लोग जागते ,कुछ समझते इससे पहले ही तीस्ता नदी के किनारे बसे घर , मकान ,सेना के कैम्प डूबने लगे। गाड़ियां बहने लगी। दरअसल यह सब कुदरती आफत का खेल ही था। वर्षा हो रही थी। बदल फटे और तीस्ता नदी बाढ़ की चपेट में आ गई। तबाही मची और बहुत कुछ बर्बाद। अभी तक जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक 56 लोगों की मौत हो चुकी है। 142 से ज्यादा लोग अभी भी गायब हैं। हजारो लोग इस बाढ़ से प्रभावित हुए हैं और हजारों जानवर भी मौत के मुँह में समा गए हैं। कितने घर गिर गए इसका तो आंकलन ही किया जा रहा है।

Also Read: Latest Sports News in Hindi | Hindi samachar Today
सबसे दुखद बात तो यह है इस प्राकृतिक हादसा में सेना के 23 जवान भी गायब हैं। बड़े स्तर पर खोज अभियान जारी है। लेकिन सेना के गायब जवान के बारे में अभी तक कोई सुराग नहीं मिले हैं। अभी तक 30 से ज्यादा शव बरामद भी हुए हैं। सिक्किम से बंगाल तक लाशें मिली हैं। सेना का कैम्प चुकी नदी के किनारे ही स्थित था इसलिए सेना को भारी छती हुई है। बड़े स्तर पर गोला बारूद भी पानी में बाह गए हैं।

Read More: latest Political News in Hindi | Political samachar

पानी में बहे जो बारूद अब और भी आफत मचा रहे हैं। बारूदी बाढ़ का खतरा और भी बढ़ गया है। राज्य के रांगपो में तीस्ता नदी के किनारे बाढ़ के पानी में बहकर आये गोला बारूद में अचानक धमाका भी हो रहा है। धमाके का वीडियो भी जारी किया गया है। स्थानीय लोग काफी डरे हुए हैं। हालांकि इस धमाके में किसी की जान नहीं गई है लेकिन अब इस बात की आशंका और भी बढ़ गई है कि बारूदी बाढ़ स्थिति को और भी भयावह बना सकते हैं।

Read Here: Latest Lifestyle News | Lifestyle Samachar in Hindi

सेना के कैम्प से काफी मात्रा में गोला बारूद बह गए हैं। और अब उसमे लगातार धमाके भी हो रहे हैं। कल तीस्ता नदी के किनारे बहकर आये कई गोला बारूद मिले भी। गुरूवार को जलपाईगुड़ी में एक मोर्टार एक बच्चे को मिल गया। बच्चा उसे खिलौना समझ कर घर पर ले आया। तभी उसमे ब्लास्ट हो गया। इससे दो लोगों की मौत हो गई। एक बच्चा की भी जान चली गई। सेना ने बाद में कहा कि बाढ़ में आये किसी भी चीज को नहीं छुए और तुरंत पुलिस को खबर करे।

Read More: Latest Entertainment News | Entertainment Samachar

सिक्किम स्थिति भयावह बनी है है। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग लगातार बढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा तो कर रहे हैं और इस तमाम बातों की सुचना केंद्र सरकार तक पहुंचा भी रहे हैं। केंद्र सरकार पर सिक्किम पर नजर लगाए हुए हैं। बाढ़ से मरने वालों को चार लाख रुपये देने का ऐलान किया है। बड़ी संख्या में लोग रहत शिविर में रह रहे हैं। हर लोगों को तत्काल खाने पीने के लिए दू हजार रुपये भी दिए गए हैं ताकि फोरन तौर पर जान बचाई जा सके। सिक्किम का यह कुदरती आपदा आगे क्या कुछ करता है इसे देखने की जरूरत है।

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button