न्यूज़राजनीतिराजस्थान

Rajasthan Election: राजस्थान का ‘रण’, महारानी का पूरा हो रहा ‘प्रण’, जानिए पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का सियासी सफर!

Rajasthan Election Results: राजस्थान चुनाव में आज यानि 3 दिसंबर फैसले का दिन है। 25 नवंबर को बंपर वोटिंग के बाद आज वोटों की गिनती तेजी से आगे बढ़ रही। चंद घंटो में पता चल जाएगा कि सूबे की आवाम ने किसे सत्ता की चाबी सौंपी है। ऐसे में कई सीट ऐसी हैं जहां दिग्गजों की किस्मत के बारे में लोग जानना चाहते हैं, जानिए BJP-CONGRESS के VIP कैंडिडेट्स का हर अपडेट।

राजस्थान चुनाव में वोटों की गिनती तेजी से आगे बढ़ रही है। इसी के साथ कई सीटों पर तस्वीर साफ होने लगी है। हर कोई ये जानना चाहता है कि कौन कहां से जीत रहा, कौन आगे है तो कौन पीछे है। वोटों की गिनती शुरू होने के बाद अब तक के रुझानों में सीएम अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी मुख्यमंत्री सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अपनी-अपनी सीट से आगे चल रहे। वहीं राजस्थान में अन्य दिग्गजों की सीट पर भी लोगों की निगाहें हैं, जानिए सूबे के VIP कैंडिडेट्स की सीटों का पूरा अपडेट।

पूर्व सीएम और बीजेपी नेता वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) विधानसभा चुनाव की मतगणना के अब तक के रुझानों के अनुसार, झालरापाटन सीट और BJP सांसद दीया कुमारी विद्याधर नगर सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों से आगे हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) सरदारपुरा सीट पर 5,759 मतों के अंतर से आगे हैं।

वसुंधरा (Vasundhara Raje) जहां 4,926 मतों से आगे हैं, वहीं दीया 420 मतों से आगे हैं। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, मतगणना के 25 चरण में से पहला चरण पूरा हो चुका है जिसमें वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) को 7,740 वोट मिले हैं। रुझानों के मुताबिक, राजसमंद से भाजपा सांसद दीया कुमारी को अब तक हुई मतगणना में 7094 मत मिले हैं।

राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Election Results) की मतगणना के अब तक के रुझानों में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरदारपुरा सीट पर 5,759 मतों के अंतर से आगे हैं। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, मतगणना का पहला चरण पूरा हो चुका है (Rajasthan Election Results) और गहलोत को 12,536 वोट मिले हैं।

वसुंधरा 5 बार सांसद और 5 बार विधायक रह चुकी हैं

ग्वालियर के पूर्व राजघराने की पुत्री वसुंधरा राजे की शादी धौलपुर के पूर्व राजघराने में हुआ। वर्ष 1984 में राजे ने राजनीति में कदम रखा। वे 5 बार लोकसभा सांसद चुनी जा चुकी हैं और 5 बार ही राजस्थान विधानसभा चुनाव में विधायक रह चुकी हैं। वर्ष 2003 और 2013 में वे राजस्थान की मुख्यमंत्री भी रह चुकी हैं। इसके साथ ही राजे भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। वसुंधरा राजे राजस्थान की ऐसी लोकप्रिय नेता है जिनके आगमन की सूचना मिलते ही प्रशंसकों की भीड़ जमा हो जाती है।

2 बार सीएम फेस रही राजे

वर्ष 1985 में वसुंधरा राजे ने धौलपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में राजे ने जीत हासिल की। इसके बाद 1989 में वे झालावाड़ से लोकसभा सांसद चुनी गई। झालावाड़ से वे लगातार 5 सांसद चुनी गई। वर्ष 2003 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने राजे को फिर से राजस्थान भेजा। उन्हें मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करके राजस्थान में लड़े गए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 120 सीटों पर जीत हासिल की। पूर्ण बहुमत मिलने पर वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री बनी। वर्ष 2013 में वे दूसरी बार राजस्थान की मुख्यमंत्री बनी। राजे 2008, 2013 और 2018 में झालरापाटन से विधायक चुनी गई।

Congress का चला दांव और 1993 में हार का सामना करना पड़ा राजे को

वर्ष 1993 में राजस्थान में हुए विधानसभा चुनाव में वसुंधरा राजे धौलपुर से चुनाव मैदान में थी। भाजपा प्रत्याशी वसुंधरा राजे के सामने कांग्रेस के बनवारी लाल शर्मा सहित कुल 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इस चुनाव में कांग्रेस के बनवारी लाल शर्मा ने जीत हासिल की और वसुंधरा राजे को हार का सामना करना पड़ा। बनवारी शर्मा को 40761 वोट मिले जबकि वसुंधरा राजे को 36593 वोट मिले थे। 4167 मतों से राजे को पराजय मिली। शेष 10 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी।

लोकसभा चुनाव भी हार चुकी राजे

राजस्थान की लोकप्रिय नेता वसुंधरा राजे झालावाड़ से 5 बार लोकसभा सांसद रही हैं लेकिन इससे पहले वे मध्यप्रदेश के भिंड से भी चुनाव लड़ चुकी थी। 1984 में हुए लोकसभा चुनाव में भिंड क्षेत्र से वसुंधरा राजे को हार का सामना करना पड़ा था। राजे का यह पहला चुनाव था। वर्ष 1984 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान देशभर में कांग्रेस के प्रति सहानुभूति की लहर थी क्योंकि चुनाव से कुछ महीनों पहले ही इंदिरा गांधी की हत्या हो गई थी। सहानुभूति की लहर में वसुंधरा राजे को पहले ही चुनाव में पराजय का सामना करना पड़ा।

Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button