ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

रोजगार मेले का शुभारंभः मोदी बोले-विश्व व्यापी आर्थिक संकट के बावजूद भारत की अर्थव्यस्था मजबूत

प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत का निर्माण सबसे प्रयास से ही संभव है। इस समय सारे विश्व में आर्थिक संकट छाया है। इसके बावजूद भारत विश्व की पांचवी बड़ी अर्थव्यस्था बना है। उन्होने कहा कि रोजगार व स्वरोजगार अभियान के तहत भारत आत्म निर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ रहा है।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को रोजगार मेले की शुरुआत हुई।  रोजगार मेले के पहले चरण में 75,226 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिये गये। इस अवसर पर पीएम मोदी ने वीडियो कांफ्रेंस से रोजगार मेले में संबोधन किया। मोदी कहा कि वर्तमान विश्व व्यापी आर्थिक संकट के बावजूद भारत की अर्थव्यस्था मजबूत हुई है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत का निर्माण सबसे प्रयास से ही संभव है। इस समय सारे विश्व में आर्थिक संकट छाया है। इसके बावजूद भारत विश्व की पांचवी बड़ी अर्थव्यस्था बना है। उन्होने कहा कि रोजगार व स्वरोजगार अभियान के तहत भारत आत्म निर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ रहा है।

यह भी पढेंः भीषण दुर्घटनाः रीवा में डबल डेकर बस-ट्राले से टकरायी, 15 यात्रियों की मौत, 34 घायल

उन्होने कहा कि पिछले सात-आठ सालों के दौरान केन्द्र सरकार की रोजगार संबंधी कार्यशाला बदली है। उन्होने कहा कि पिछले 100 साल की संकटों के साइट इफेक्ट्स को 100 दिन में दूर नहीं किया जा सकता। भारत ही नहीं पूरा विश्व मंहगाई व बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहे हैं। लेकिन भारत अपनी मजबूती के साथ इसके दुष्प्रभाव से बचाने में सक्षम हो रहा है।

रोजगार मेले के तहत केन्द्र सरकार दिसम्बर, 2023 तक 10 लाख युवाओं को नौकरी दिलाएगी। ये भर्तियां ए,बी, सी और डी ग्रुप में की जाएंगी। इनमें ए ग्रुप में 23,584, बी ग्रुप में 39,366, सी ग्रुप में 2 लाख 91 हजार व डी ग्रुप में 8 लाख 36 हजार भर्तियां की जाएंगी।

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button