ट्रेंडिंगमनोरंजन

Today Headlines news comedian munawar faruqui: एल्विश यादव के बाद मुश्किल में मुनव्वर फारूकी!

Today Headlines news comedian munawar faruqui: बिग बॉस (Big Boss) विजेताओं की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पहले एल्विश यादव (Elivsh Yadav) को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा और अब बिग बॉस (Big Boss) विजेता मुनव्वर फारूकी (Munawwar Faruqi) मंगलवार को मुसीबत में पड़ गए हैं, वजह थी एक हुक्का बार में उनकी मौजूदगी..  जहां छापेमारी के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया। दरअसल आपको बता दें कि खबर ये है कि मुंबई में पुलिस ने फोर्ट इलाके में हुक्का पार्लर पर छापेमारी की थी….इस छापेमारी में पुलिस ने 14 लोगों को हिरासत में लिया, जिसमें मुनव्वर फारूकी का नाम भी शामिल था।

हालांकि ये जमानती अपराध था, इसलिए पुलिस ने पूछताछ के बाद मुनव्वर फारूकी (Munawwar Faruqi) को नोटिस देकर छोड़ दिया. मुंबई पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी है पुलिस ने हुक्का के नाम पर तम्बाकू के इस्तेमाल होने की जानकारी मिलने के बाद इस बार पर छापा मारा था. वहां से मिली चीजों की जांच के लिए विशेषज्ञों को बुलाया गया है। अवैध रूप से चल रहे इस हुक्का पार्लर से पुलिस ने छापेमारी कर 4,400 रुपए नकद और 13,500 रुपए की कीमत के 9 हुक्का पॉट जब्त किए हैं। सिगरेट और तंबाकू उत्पाद अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मुंबई पुलिस की तरफ से हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आने के बाद मुनव्वर फारूकी ने अपने इंस्टाग्राम पर एयरपोर्ट की एक तस्वीर शेयर की है। एक सेल्फी शेयर करते हुए मुनव्वर ने लिखा, ‘थका होने के बाद भी ट्रैवल कर रहा हूं।’ हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब मुनव्वर (Munawwar Faruqi) का नाम किसी विवाद से जुड़ा है। 2021 में मुनव्वर पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप लगा था। उन्होंने अपने एक स्टैंड अप एक्ट में हिंदू देवी-देवताओं पर विवादित कमेंट किए थे। उनके खिलाफ कई राज्यों में FIR भी दर्ज हुई थीं। उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था और वो 37 दिनों तक जेल में रहे थे..

लेकिन विवादों में आने के बाद मुनव्वर ने सबसे पहले 2022 में कंगना रनोट के रियलिटी शो ‘लॉक अप’ में पार्टिसिपेट किया था। वो इसके सीजन 1 के विनर भी रहे थे। इसके बाद वो पिछले साल ‘बिग बॉस 17’ के विजेता भी बने थे।

दरअसल आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर एल्विश यादव और मुनव्वर फारूकी के लाखों चाहने वाले हैं….लेकिन ये दोनों ही अक्सर विवादों में आते हैं, मुनव्वर ने तो हिंदू देवी देवताओं पर भी टिप्पणी की थी, जिसके बाद हजारों की संख्या में लोगों ने विरोध किया था और मुनव्वर को जेल में डालने की मांग की थी….लेकिन तब तो कुछ नहीं हुआ…. पुलिस ने पूछताछ के बाद मुनव्वर फारूकी को नोटिस देकर छोड़ दिया. मुंबई पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी है पुलिस ने हुक्का के नाम पर तम्बाकू के इस्तेमाल होने की जानकारी मिलने के बाद इस बार पर छापा मारा था।

बहरहाल…मुनव्वर का विवादों से पुराना नाता रहा है, लेकिन अब जरूरी है कि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए…ताकि आगे ये कोई गलती ना करें औऱ समाज में गलत संदेश ना जाए।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button