ट्रेंडिंगमनोरंजन

फिर चलेगा ऐश्वर्या के नीली आंखों का जादू, करेंगी Cannes 2022 में शिरकत

मुम्बई: बॉलीवुड डीवा ऐश्वर्या राय बच्चन एक ऐसी शख्सियत है जो किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। करोड़ों दिलों को अपनी नीली आंखों से दीवाना बनाने वाली इस विश्व सुंदरी ने साल 1997 में रिलीज़ हुई फिल्म “प्यार हो गया” के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।

अपने शानदार लुक्स और अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली ऐश्वर्या ने अपने लंबे करियर में बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्मे तोहफे में तो दी ही हैं। साथ ही उन्होंने अपने रवैये से लाखों दिल भी जीते हैं। तो वहीं अब खबरें आ रही हैं कि ये खूबसूरत हसीना एक बार फिर कान्स के रेड कारपेट पर अपने हुस्न का जलवा बिखेरती नजर आयेंगी।

महिलाओं के लिए फैशन आइकॉन हैं ऐश्वर्या

ऐश्वर्या ने अपने फैशन से लाखों महिलाओं को इंस्पायर किया है। उन्हें एक फैशन आइकॉन के तौर पर देखा जाता है। ऐश्वर्या का रेड कार्पेट लुक अक्सर सुर्खियों में रहता है। ऐसे में उड़ती उड़ती खबरों कि मानें तो ऐश्वर्या कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में रेड कारपेट पर ग्लैमर का तड़का लगाती दिखाई देंगी।

कान्स फिल्म फेस्टिवल इस साल 17 मई से शुरू होने वाला है। इस फेस्टिवल में ऐश्वर्या रेड कार्पेट पर दिखाई देंगी। हालांकि अभी एक्ट्रेस या उनकी टीम कि ओर से कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं कि गई है। लेकिन ऐश्वर्या के फैंस इस खबर को सुन कर काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस खबर ने फ़िल्मी गलियारों में भी सनसनी मचा दी है।

यह भी पढ़ें: जहांगीरपुरी हिंसा: बुलड़ोजर रुका, राजनीति गरमायी, कांग्रेस के बाद सपा भी कूदी

कान्स में पहले भी ऐश्वर्या बिखेर चुकी है जलवा

ये पहली दफा नहीं है जब ऐश्वर्या कांन्स अटेंड कर रही हैं, इससे पहले भी वो कान्स में कई दफा रेड कार्पेट पर अपने हुस्न का जादू बिखेर चुकी हैं। वहीं बात करें एक्ट्रेस के वर्कफ्रोंट की तो बता दें, एक्ट्रेस इन दिनों मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेलवन पर विक्रम, जयम रवि, कार्थी के साथ शूटिंग में बिजी हैं। पोन्नियिन सेलवन इसी साल 30 सितंबर को रिलीज होने वाली है।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button