Republic Plenary Summit 2025: बजट को लेकर बोंली सीएम रेखा… दिल्ली के लिए कहीं ये बड़ी बात
रिपब्लिक समिट में सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, “140 करोड़ की आबादी जब अपने देश के प्रधानमंत्री को विश्व के पटल पर सभी राजनेताओं के श्रृंखला में सबसे आगे खड़ा देखती है, तो हर भारतीय का सीना चौड़ा हो जाता है। यह मैं गर्व के साथ कह सकती हूं। लिमिटलेस भारत से आज पूरे विश्व के हर देश में जितने भारतीय रहते हैं, वह कनेक्ट करते हैं। भारत के साथ हम भारतीय हैं।
Republic Plenary Summit 2025: रिपब्लिक प्लेनरी समिट 2025 में दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पहुंचीं। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना को लेकर बड़ी बात कही।
पढ़ें : दिल्ली की इन 20 लाख महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये, देखें किसका नाम है इस लिस्ट में
Republic Plenary Summit 2025 में दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता भी शामिल हुईं। अपने संबोधन के दौरान CM रेखा गुप्ता ने दिल्ली को लेकर कई बड़ी बात कही। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि आखिर आम आदमी पार्टी ने राजधानी दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना क्यों नहीं लागू किया।
रिपब्लिक समिट में सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, “140 करोड़ की आबादी जब अपने देश के प्रधानमंत्री को विश्व के पटल पर सभी राजनेताओं के श्रृंखला में सबसे आगे खड़ा देखती है, तो हर भारतीय का सीना चौड़ा हो जाता है। यह मैं गर्व के साथ कह सकती हूं। लिमिटलेस भारत से आज पूरे विश्व के हर देश में जितने भारतीय रहते हैं, वह कनेक्ट करते हैं। भारत के साथ हम भारतीय हैं। वह प्राउड फील करते हैं। उनका अभियान होता है आज देश के प्रधानमंत्री अमेरिका जाएं या किसी अन्य राष्ट्र में हजारों हजार लोग वहां पर भारत के नागरिक होने के नाते इकट्ठे होते हैं और वहां पर जश्न मानते हैं। यह भारत की पहचान जो 2014 के बाद से बदली है, हर क्षेत्र में शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर, उद्योग, सुरक्षा में हर जगह भारत ने एक नई ऊंचाई को छूना शुरु किया है।”
पढ़े : क्या 8 मार्च को दिल्ली की महिलाओं को नहीं मिलेंगे 2500 रुपये? आया बड़ा अपडेट
हम हर चीज में सेल्फ सफिशिएंट होते जा रहे हैं: सीएम रेखा गुप्ता
सीएम रेखा ने कहा कि आज हम अपना मैन्युफैक्चरिंग, अपना ट्रेड, अपना व्यापार उद्योग, हर चीज में सेल्फ सफिशिएंट होते जा रहे हैं। जो चीज पहले हमें बाहर से मंगवानी पड़ती थी, इंपोर्ट करनी पड़ती थी, आज भारत पूरे विश्व में एक्सपोर्ट की दुनिया में सबसे आगे नंबर वन पर खड़ा होकर काम करता है।
दिल्ली की सीएम ने लिमिटलेस भारत की बात करते हुए कहा, “यह लिमिटलेस भारत की खुशी होती है जब देखते हैं कि भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में अग्रसर है। विश्व गुरु जो पूरी दुनिया को एक रास्ता देता है एक जीवन जीने की कल भी सीखना है। कोविड का वह समय हमने देखा, जब पूरा विश्व इस स्थिति में था कि उन्हें समझ ही नहीं आ रहा था कि क्या करना है कैसे करना है, मेडिसिन कैसे बनेगा, इलाज कैसे होगा, अपने देश के लोगों का जीवन बचाएंगे, तब भारत था जिसने लीडरशिप दी। न केवल वैक्सीन दिया, बल्कि पूरे विश्व में बाकी देशों की मदद करके यह दिखाया। हां, भारत एक लीडर है। भारत और आगे चलता रहेगा।”
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
उन्होंने कहा कि एक समय एक समय भारत के बारे में कहा जाता था कि मदद मांगने के लिए हाथ ऐसे रहता है। आज भारत का हाथ देने वालों की कतार में है। यह हमारे भारत का लिमिटलेस कैरेक्टर उभर के आया है। आज कहीं पूरे विश्व में कुछ भी घटना-दुर्घटना होती है, तो भारत पहला देश होता है, जो उसकी मदद करने के लिए आता है। यह हमारे भारत की सच्चाई है, जो दिन प्रतिदिन एक-एक सीढ़ी आगे बढ़ती जा रही है। आज राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कोई भी समिट होती है तो भारत की ओर नजरे उठाकर देखते हैं। भारत में हमारी संस्कृति, हमारी सभ्यता के साथ-साथ अपने आधुनिकता को भी हम बढ़ा रहे हैं। यह मोदी जी का नेतृत्व है।
Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
Follow Us: हिंदी समाचार, Breaking Hindi News Live में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter।NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV