Sliderचुनावट्रेंडिंगदिल्लीन्यूज़बड़ी खबरराजनीतिराज्य-शहर

Lok Sabha Election 2024 AAP Alliance: आप नेता संजय सिंह यूपी में करेंगे इंडिया गठबंधन के लिए चुनाव प्रचार!

AAP leader Sanjay Singh will campaign for India Alliance in UP!

Lok Sabha Election 2024 AAP Alliance: यह बात और है कि आप की तरफ से इस बार यूपी में कोई भी उम्मीदवार नहीं उतारा गया है लेकिन आप सांसद संजय सिंह यूपी में प्रचार करने जा रहे हैं। वे इंडिया गठबंधन की तरफ से प्रचार करेंगे। वे अखिलेश यादव की सभा में भी जाएंगे और कांग्रेस की सभा में भी होंगे। संजय सिंह अभी हाल में ही छह महीने बाद जेल से जमानत पर छूटे हैं। उनपर दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज है।

संजय सिंह पुरे दमखम के साथ इस बार चुनाव प्रचार करेंगे। उन्होंने खुद ही कहा है कि मैंने छह महीने जेल में बिताए  हैं जिससे हमारा संकल्प और भी मजबूत हुआ है। अब हम इस सन्देश को लेकर पुरे देश में जायेंगे। यह भी बता दें कि यह आम आदमी पार्टी ही है जिसने सिद्धांतों से समझौता करने के बजाय जेल जाने को ज्यादा तवज्जो दिया है।

जानकारी के मुताबिक़ संजय सिंह उन सभी राज्यों का दौरा करने जा रहे हैं जहाँ नाम आदमी पार्टी चुनावी मैदान में है और उन भी राज्यों में संजय सिंह जाने वाले हैं जहाँ इंडिया गठबंधन लड़ रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ संजय सिंह को सभी विपक्षी दलों ने प्रचार के लिए आमंत्रित भी किया है। संजय सिंह ने खुद भी कहा है कि इंडिया गठबंधन को आगे ले जाने के लिए और बीजेपी को मात देने के लिए वे कही भी प्रासाहार करेंगे।

सनजय सिंह ने कहा कि जेल से बाहर आने के बाद उनके लोग हर राज्य से उनसे मिलने आ रहे हैं। अभी महाराष्ट्र से भी लोग आये हैं। इसके साथ ही यूपी से बड़ी संख्या में आप के लोग आये हैं। संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी ने झमारे कई शीर्ष नेताओं को सलाखों के पीछे भेज दिया है लेकिन इस घटना से हमारे लोगों के मनोबल पर कोई असर नहीं हुआ है। आप के लोग अभी भी मजबूत है और पार्टी के साथ खड़े हैं। हम मजबूती के साथ फिर से पटरी पर आएंगे।

सनजय सिंह ने यह भी कहा कि कांग्रेस के कई नेता लगातार बीजेपी के साथ जा रहे हैं लेकिन आप के नेता जेल भेजे जा रहे हैं और आप के लोग पार्टी के साथ खड़े भी हैं। यह कोई मामूली बात नहीं है। चुनाव में हम बीजेपी को बता देंगे कि आप किस मजबूती के साथ खडी  है।

बता दें कि इस बार आप की लड़ाई गुजरात में भी है और पंजाब में भी है। इसके साथ ही आप हरियाणा में भी चुनाव लड़ने जा रही है। कुछ सीटों पर आप राजस्थान में भी चुनाव लड़ेगी और एमपी के साथ ही छत्तीसगढ़ में भी आप उम्मीदवार उतार सकती है। इसके साथ ही आप के उम्मीदवार पूर्वोत्तर भारत में भी उतारने की तैयारी है और इंडिया गठबंधन के भीतर इस पर मंथन भी चल रहा है।

जानकारी यह भी मिल रही है कि अगर केजरीवाल को चुनाव के दौरान भी जमानत नहीं मिलती है तो प्रचार की चुनावी प्रचार की जिम्मेदारी संजय सिंह पर कुछ ज्यादा आ सकती है। आज भी आप के पास कई कई युवा नेता है जो भीड़ को बेहतर तरीके से नियंत्रित करते हैं। दिल्ली में आप को चार सीटों पर चुनाव लड़ने हैं जबकि तीन सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। ऐसे में संजय सिंह इंडिया गठबंधन के लिए दिल्ली से लेकर यूपी और फिर राजस्थान से लेकर महाराष्ट्र तक इंडिया गठबंधन के प्रचार में शामिल हो सकते हैं।

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button