ट्रेंडिंगदिल्लीन्यूज़बड़ी खबरराजनीति

संसद में चर्चा: आखिर अधीर रंजन चौधरी ने क्या कह दिया कि अमित शाह बमक गए?

Discussion in Parliament: आज फिर से लोकसभा में हंगामा हो गया। कल राहुल गांधी ने हंगामा किया था और आज लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने पीएम मोदी काे ऐसा कुछ कह दिया कि सत्ता पक्ष आग बबूला हो गया और और फिर गृह मंत्री अमित शाह को उठना पड़ा। उन्होंने अधीर (Adhir Ranjan Chowdhury) की टिप्पणी पर आपत्ति जताई और कहा कि अपने पर कंट्रोल कीजिये वरना ट्रेजरी बेंच के एमपी भी यही सब करेंगे। काफी शोरगुल होता रहा और यह सब तब हुआ जब प्रधानमंत्री मोदी सदन में मौजूद थे।

amit shah

दरअसल मणिपुर पर चर्चा करते हुए अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhury) ने कहा कि मणिपुर में हमने देखा कि हमारी मां-बहनें वस्त्रहीन हालत में है और उन पर हमले किये जा रहे हैं। बलात्कार की घटना हो रही है। इसके बाद अधीर ने महाभारत का प्रसंग छेड़ते हुए द्रौपदी का जिक्र भी किया। कहा जिस तरह से अंधा धृतराष्ट्र सब कुछ देख रहा था ठीक उसी तरह से प्रधानमंत्री मोदी अंधे होकर सब कुछ देख रहे हैं।

इसके बाद अमित शाह तमतमा गए। उन्होंने कहा कि हम बड़े धैर्य के साथ अधीर को सुन रहे हैं लेकिन ये बार-बार देश को अपमानित कर रहे हैं। अब हम सह नहीं सकते। इस सदन की एक गरिमा है। प्रधानमंत्री के बारे में ये जिस तरह के शब्द का प्रयोग कर रहे हैं वह शोभा नहीं देता। आपको उनको कंट्रोल करना चाहिए। या फिर ट्रेजरी बेंच भी यह सब सह नहीं पाएंगे।

Adhir Ranjan Chowdhury and amit shah

Read: Political Latest News in Hindi | News Watch India

उधर अधीर भी तमतमा गए। अपने रौ में आये। कहा कि अमित शाह आप थोड़ा बैठ जाइये। प्रधानमंत्री जी को गुस्सा नहीं आता। आपको क्यों आता है इतना? स्पीकर ने कहा आप मुद्दों पर बात कीजिये। इसके बाद अधीर ने कहा हम मुद्दों पर ही बोल रहे हैं। हमने काफी समय पहले सुना था कि इस देश का हजारों करोड़ रुपये लेकर नीरव मोदी भाग गया था। कोई उसे पकड़ नहीं पाया। हमारी एनडीए सरकार की इतनी ताकत होते हुए भी वह उसे छू नहीं सकी। वह कैरेबियन देश में मस्ती कर रहा है।

अधीर (Adhir Ranjan Chowdhury) फिर बोल उठे। उन्होंने कहा कि हमें लगा था कि अब नीरव मोदी हमसे दूर जा चुका है। लेकिन अब पता चला है कि नीरव मोदी दूर नहीं गया है। मणिपुर की घटना देखने के बाद ये पता चला कि नीरव मोदी यही हिन्दुस्तान में जिन्दा है और नरेंद्र मोदी, नीरव मोदी बनकर अभी भी चुप्पी साधकर बैठा है। इसके बाद संसद में जोरदार हंगामा हुआ। सत्ता पक्ष के नेता अधीर पर टूट गए। उनके बयान को एक्सपंज करने की मांग की। माफ़ी मांगने की भी आवज उठी। बाद में स्पीकर ने यह भी कहा कि उनके इस बयान को रिकॉर्ड से हटा दिया गया है।

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button