ट्रेंडिंगन्यूज़राज्य-शहर

Lashkar Terrorist Killed in Pakistan: POK में एक और दुश्मन की हत्या, CRPF काफिले पर हमले का मास्टरमाइंड था हाफिज का करीबी हंजला

Lashkar Terrorist Killed in Pakistan: 2015 में जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में BSF के काफिले पर हमले की साजिश रचने और 2016 में CRPF के काफिले पर हमले में हंजला का नाम सामने आया था। वह 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड लश्कर प्रमुख हाफिज सईद का करीबी था। माना जाता है कि हाफिज सईद अपने कई कामों के लिए हंजला पर भरोसा करता था। हंजला को उसके घर के सामने ही ढेर कर दिया

पाकिस्तान (Pakistan)में भारत के एक और दुश्मन का सफाया हो गया है। जम्मू कश्मीर में 2015 और 2016 में उधमपुर और पंपोर में सुरक्षाबलों पर दो बड़े हमलों के साजिशकर्चा हंजला अदनान की हत्या हो गई है। पाकिस्तान (Pakistan) के शहर कराची में उसकी हत्या हुई है। लश्कर तैयबा के सीनियर कमांडर हंजला अदनान को हाफिज सईद (Lashkar Terrorist Killed) का करीबी माना जाता था। जानकारी के मुताबिक, कराची में उस पर अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला करते हुए उस पर गोलियां बरसा दीं। जिसमें उसकी मौत हो गई।

Also Read: Latest Hindi News Lashkar Terrorist Killed in Pakistan। Terrorist Death In HIndi

हंजला अदनान को 3 दिसंबर की रात अज्ञात बंदूकधारियों ने निशाना बनाया। उसे कुल चार गोलियां मारी गई। अदनान को उसके घर के बाहर ही गोली मारी गई, जिसके बाद उसे कराची के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। हंजला की हत्या लश्कर तैयबा और हाफिज सईद के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। अभी तक ये सामने नहीं आ (Lashkar Terrorist Killed) सका है कि इस हत्या के पीछे कौन है।

पाकिस्तान से रची थी भारत के खिलाफ साजिश

हंजला अदनान 2015 में जम्मू के उधमपुर में बीएसएफ के काफिले पर हमले का साजिशकर्ता था। इस हमले में 2 जवान शहीद हुए थे और 13 जवान घायल हो गए थे। 2016 में पंपोर में CRPF के काफिले पर हुए हमले के पीछे भी हंजला को ही मास्टमांइड माना गया था। इस हमले में 8 जवान शहीद हो गए थे। हंजला ने पाकिस्तान में बैठकर इन हमलों की साजिश रची थी। माना गया था कि हंजला अदनान लश्कर चीफ हाफिज सईद (Lashkar Terrorist Killed) के साथ मिलकर इन हमलों की साजिश रच रहा था। हंजला लगातार (Lashkar Terrorist Killed)आतंकी गतिविधियों में लगा था। उस पर POK में टेरर कैंप चलाने का भी आरोप है।

Read More News: Latest Political News Today in Hindi | Political Samachar in Hindi

पाकिस्तान (Pakistan) में बीते कुछ वक्त से एक के बाद एक लश्कर और दूसरे आतंकी संगठनों के लोगों पर हमले हुए हैं, जिसमें इन संगठनों के कई बड़े कमांडर मारे गए हैं। एक दिन पहले ही 26/11 मुंबई हमले की प्लानिंग ( planning) में शामिल लश्कर तैयबा के आतंकी साजिद मीर को पाकिस्तान (Pakistan) की जेल में जहर देने की बात सामने आई थी। साजिद मीर को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया। साजिद मीर के फिलहाल वेंटिलेटर(Lashkar Terrorist Killed) पर होने की बात सामने आई है। इसी सोमवार को लंबे समय से पाकिस्तान (Pakistan) में रह रहे खालिस्तानी आतंकी लखबीर सिंह रोडे की भी मौत हो गई। रोडे कई साल से ISI की मदद से भारत विरोधी अभियान चला रहा था।

Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button