Live UpdateSliderचुनावट्रेंडिंगराजनीति

Ashok Ghalot Reaches Amethi: अशोक गहलोत देर शाम गौरीगंज के केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय पहुंचे

Ashok Ghalot Reaches Amethi: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा चुनाव में अमेठी के पर्यवेक्षक बनाए गए अशोक गहलोत देर शाम गौरीगंज के केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने एक प्रेस वार्ता की।इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार भाजपा बुरी तरीके से चुनाव हार रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के बयान बहादुरों पर कहा कि किसी को भी ऐसा अधिकार नहीं है कि वह इस तरह के बयान दे।इंडिया गठबंधन के जितने भी नेता हैं उनकी सिर्फ एक ही ड्यूटी होनी चाहिए कि किस तरह से स्थानाशाही सरकार को हटाया जाए।

दरअसल लोकसभा चुनाव में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अमेठी के पर्यवेक्षक बनाये गए है।पर्यवेक्षक बनाये जाने के बाद अशोक गहलोत दूसरी बार अमेठी पहुँचे जहां उन्होंने गौरीगंज के केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस की।इसके पहले अशोक गहलोत कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा के नामांकन में शामिल होने प्रियंका गांधी के साथ अमेठी आये थे।इस दौरान मीडिया से बात करते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि जब किशोरी लाल शर्मा का नाम एनाउंस हुआ तो पूरे देश मे ये मैसेज चला गया कि एक सामान्य कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाया गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अमेठी के लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि, इस बार भाजपा बुरी तरीके से चुनाव हार रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के बयान बहादुरों पर कहा कि किसी को भी ऐसा अधिकार नहीं है कि वह इस तरह के बयान दे।इंडिया गठबंधन के जितने भी नेता हैं उनकी सिर्फ एक ही ड्यूटी होनी चाहिए कि किस तरह से स्थानाशाही सरकार को हटाया जाए। प्रधानमंत्री गलत बयानबाजी कर रहे है।प्रधानमंत्री पूरे देश का होता है उसे इस तरह के बयानों को नही देना चाहिए।

जिस दिन किशोरी लाल शर्मा का नामांकन था उस दिन भी कार्यकर्ताओ में जबरजस्त उत्त्साह था।मौजूदा सांसद स्मृति ईरानी ने सपने दिखाये और झूठ बोला कि 13 रुपए किलो चीनी मिलेगी।स्मृति ईरानी चुनाव जीतने के बाद इतने विभागों की मंत्री होने के बावजूद भी कोई काम नही किया और अमेठी की सिर्फ उपेक्षा की है।मेरा राजनीति का अनुभव बता रहा है कि अमेठी लोकसभा से एक छोटा कार्यकर्ता चुनाव जीतेगा।देश का संविधान खतरे में है और देश के अंदर ईडी और सीबीआई काम कर रही है।ज्यूडिशरी की हालत खराब है।

प्रधानमंत्री गलत बयानबाजी कर रहे है।प्रधानमंत्री पूरे देश का होता है उसे इस तरह के बयानों को नही देना चाहिए।इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेताओं द्वारा दिये जा रहे विवादित बयानों को लेकर कहा इस तरह का बयान किसी भी नेता को नही देना चाहिए।उन्होंने केजरीवाल के जमानत पर ही खुशी जाहिर की।वही उन्होंने भाजपा सांसद बृजभूषण पर आरोप तय होने को लेकर कहा कि मोदी और योगी की सरकार इसलिए जा रही है कि उन्होंने महिला पहलवानों का अपमान किया।पुलिस महिला पहलवानों को घसीट रही थी लेकिन मोदी ने कुछ नही बोला।

Anushka Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button