उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

डबल मर्डरः महिला से अभद्रता पर रोकने पर गोलियां बरसाकर दो लोगों की हत्या, दो गंभीर रुप से घायल

बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बेर्राव  गांव के अमरहिया पुरवा में हरीराम की पत्नी सुधा से कुछ लोग महिला के साथ अभद्रता कर रहे थे। गांव कुछ लोगों ने उनसे ऐसा करने से मना किया, लेकिन वे नहीं माने। विरोध से नाराज दबंगों ने वहां मौजूद लोगों पर ताबडतोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में 2 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

बांदा। बबेरु क्षेत्र में शुक्रवार रात को गोलियां बरसाकर दो लोगों की हत्या कर दी गयी। कई राउंड गोली चलाने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बेर्राव  गांव के अमरहिया पुरवा में हरीराम की पत्नी सुधा से कुछ लोग महिला के साथ अभद्रता कर रहे थे। गांव कुछ लोगों ने उनसे ऐसा करने से मना किया, लेकिन वे नहीं माने।

इस विरोध से नाराज दबंगों ने वहां मौजूद लोगों पर ताबडतोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में 2 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है।

यह भी पढेंः Uttar Pradesh: कमेटी ऑफ सेक्रेटरीज की बैठक में गोरखपुर में बायो सीएनजी परियोजना को मिली मंजूरी

मृतकों की पहचान शारदा यादव (50) पुत्र रामप्रसाद यादव उम्र व छोटेलाल यादव (55) पुत्र चुनुवा यादव के रुप में हुई है। घायलों में अवधेश यादव (22) पुत्र विजय बहादुर और करन यादव (30)  पुत्र चंद्रशेखर शामिल हैं।  उन्हें बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। जहां से उनकी गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।

सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन कमासिन पुलिस भारी बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस बांदा में भेज दिया है।

पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। एसओजी टीम, फील्ड यूनिट डॉग स्क्वायड टीम भी मामले की जांच में जुटी है।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button