ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरराज्य-शहर

विधानसभा उपचुनाव परिणामः भाजपा का दबदबा रहा कायम, सब राज्यों में अपनी सभी सीटों कायम रखीं

छह राज्यों में हुए उपचुनाव की सीटों के लिए सभी राज्यों में एक साथ मतगणना हुई। इनमें उत्तर प्रदेश के जनपद लखीपुर खीरी की विधानसभा सीट गोला गोकर्णनाथ, बिहार को दो विधानसभा गोपालगंज और मोकामा विधानसभा सीट, हरियाणा की आदमपुर विधान सभा सीट, महाराष्ट्र की अंधेरी ईस्ट विधान सभा सीट, तेलंगाना रज्य के मुनुगोडे  विधान सभा सीट, ओडिशा की धामनगर सीट शामिल थीं।

नई दिल्ली। रविवार को देश के छह राज्यों की सात विधानसीटों के उपचुनावों की मतगणना हुई। विधानसभा उपचुनाव परिणाम में भाजपा का दबदबा कायम रहा। भाजपा ने यूपी, बिहार और हरियाणा में अपनी सभी सीटों कायम रखीं। उपचुनाव से पूर्व इन सात सीटों में से तीन पर भाजपा, दो पर कांग्रेस व एक-एक सीट पर शिवसेना व राष्ट्रीय जनता दल का कब्जा था।

छह राज्यों में हुए उपचुनाव की सीटों के लिए सभी राज्यों में एक साथ मतगणना हुई। इनमें उत्तर प्रदेश के जनपद लखीपुर खीरी की विधानसभा सीट गोला गोकर्णनाथ, बिहार को दो विधानसभा गोपालगंज और मोकामा विधानसभा सीट, हरियाणा की आदमपुर विधान सभा सीट, महाराष्ट्र की अंधेरी ईस्ट विधान सभा सीट, तेलंगाना रज्य के मुनुगोडे  विधान सभा सीट, ओडिशा की धामनगर सीट शामिल थीं।

यह भी पढेंःहत्यारिन बेटीः नौकर से लगा बैठी थी दिल, पिता ने पीटा तो प्रेमी संग मिलकर बाप का कर दिया क़त्ल

मतगणना के बाद उत्तर प्रदेश के जनपद लखीपुर खीरी की गोला गोकर्णनाथ से भाजपा प्रत्याशी अमन गिरि विजयी हुए। उन्होने अपने निकट प्रतिद्धंदी सपा प्रत्याशी विनय तिवारी को 34 हजार से अधिक मतों से पराजित किया।

बिहार की गोपालगंज से भाजपा प्रत्याशी कुसुम देवी 2, 183 मतों से विजयी हुई। मोकामा विधान सीट से राष्ट्रीय जनता दल की प्रत्याशी नीलम देवी जीतीं। नीलम ने बीजेपी की सोनम देवी को करीब 11 हजार वोटों से हराया।

महाराष्ट्र की अंधेरी ईस्ट विधान सभा सीट से शिवसेना (उद्धव) की ऋतु लटके जीतीं। उन्होने राइट टू रिकॉल के मनोज सनक को हराया। हरियाणा की आदमपुर विधान सभा सीट से भाजपा प्रत्याशी भव्य विश्नोई ने 16 हजार से अधिक मतों से जीते।  , ओडिशा में धामनगर से भाजपा प्रत्याशी सूरज सूर्यवंशी विजयी हुए।

तेलंगाना की मुनुगोडे विधान सभा सीट से पर भाजपा व टीआरएस प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला रहा। लेकिन बाजी टीआरएस प्रत्याशी शकुतंला प्रभाकर रेड्डी के हाथ लगी।  

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button