ट्रेंडिंगधर्म-कर्मन्यूज़

Sharad Purnima 2023: चंद्रग्रहण से पहले शरद पूर्णिमा की रात इन जरूरी बातें का रखें ध्यान, भूलकर भी न करें ये गलतियां

Sharad Purnima 2023: शरद पूर्णिमा पर वर्ष का आखिरी चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। जबकि शरद पूर्णिमा के दिन खीर बनाने और इसे चंद्रमा की रोशनी में रखने का विशेष महत्व होता है। मगर, इस बार चंद्रग्रहण लगने के कारण लोगों के मन में उलझन है कि शरद पूर्णिमा पर कब और कैसा बनाए खरी। आइए जानते हैं शरद पूर्णिमा (Sharad Purnima 2023) पर खीर को लेकर किन बातों का विषेश ख्याल रखें।

शरद पूर्णिमा (Sharad Purnima 2023)28 अक्टूबर को है। साथ ही इस दिन साल का अंतिम चंद्रग्रहण भी लगने जा रहा है। शरद पूर्णिमा को लेकर मान्यता है कि इस दिन चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है। इस दिन चंद्रमा अमृत की बरसात करता है। इसलिए इस दिन खीर बनाकर चंद्रमा की रोशनी में रखने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। कहते हैं इस खीर को प्रसाद रूप में ग्रहण करने से आरोग्य की प्राप्ति होती है और चंद्रमा की प्रतिकूल प्रभाव से मुक्ति मिलती है। लेकिन, इस बार शरद पूर्णिमा (Sharad Purnima 2023) के साथ चंद्र ग्रहण भी लग जाने से दुविधा की स्थिति बनी हुई है कि चंद्रमा को खीर कब और कैसे अर्पित करें और यह प्रसाद कब और कैसे ग्रहण कर सकते हैं। आइए जानते हैं पं राकेश झा से की इस बार शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा को खीर लगाने के क्या रहेंगे नियम।

चंद्रग्रहण का समय
29 अक्टूबर यानि रविवार को सुबह 6.35 मिनट पर सूर्योदय
चंद्रोदय का टाइम 28 अक्टूबर यानि शनिवार शाम 5. 20 मिनट
चंद्रग्रहण का सूतक काल शाम में 4. 12 मिनट से शुरू हो जाएगा।
चंद्रग्रहण आरंभ होने का टाइम रात में 1.05 मिनट से होगा और 2.24 मिनट पर ग्रहण समाप्त हो जाएगा।

शरद पूर्णिमा पर खीर के नियम
चंद्रग्रहण मेष राशि में लगने जा रहा है। इस दिन शरद पूर्णिमा (Sharad Purnima 2023) भी है और शरद पूर्णिमा के दिन खीर बनाने का विशेष महत्व है। इस दिन खीर बनाने से पहले आप जो दूध लेकर आएं उसे सूतक शुरु होने से पहले तुलसी के पत्ते का कुश डाल दें। सूतक काल के दौरान फिर आप खीर बना सकते हैं। साथ ही आप खीर बनाकर भोग लगा सकेंगे चंद्रग्रहण शुरु होने से पहले इस खीर को आप चंद्रमा की रोशनी में रख सकते हैं। लेकिन, ध्याव रखें की ग्रहण शुरु होने से पहले खीर को वहां से हटा लें। यदि संभव हो तो आप चंद्रमा के मोक्ष के बाद खीर को रख दें और सूर्योदय होने से पहले इसको हटा लें। चंद्रग्रहण से पहले यानी सूतक काल में अगर आप खीर को चंद्रमा की रोशनी में रखते हैं तो इस बात का ध्यान जरूर रखें की खीर उतनी ही बनाएं जो ग्रहण शुरु होने से पहले समाप्त हो जाए। क्योंकि ग्रहण शुरु होने (Sharad Purnima 2023) के बाद खीर दूषित हो जाएगी।

शरद पूर्णिमा पर खीर खाने के लाभ
मान्यताओं के अनुसार, शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा बेहद शक्तिशाली होता है। इस दिन चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से परूअम होता है और चंद्रमा से अमृत बरसता हैं। शरद पूर्णिमा के दिन खीर जरुर बनानी चाहिए साथ ही इस खीर को खुले आसमान के नीचे जरुर रखना चाहिए। इसके सेवन से व्यक्ति को औषधीय गुण की प्राप्ति होती है। साथ ही इस खरीद के सेवन करने से व्यक्ति को धन लाभ भी मिलता है। दरअसल, शरद पूर्णिमा के दिन समुद्र मंथन के दौरान मातता लक्ष्मी का प्राकट्य हुआ था। इसलिए इस दिन को लक्ष्मी जी के जन्मदिवस के रुप में भी देखा जाता है। कहा जाता है कि शरद पूर्णिमा (Sharad Purnima 2023) के दिन देवी लक्ष्मी धरती पर आती है। शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना करनी चाहिए। साथ ही पूजा में सुपारी का इस्तेमाल भी करें। ऐसा करने से व्यक्ति को धन की कमी कभी भी नहीं रहेगी।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button