Bobby Deol Jokes All His South Co-Stars Became Ministers After Working With Him | Jan Nayakan Update
Bobby Deol Viral Statement: बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल इन दिनों साउथ सिनेमा में अपने दमदार विलेन किरदारों की वजह से लगातार सुर्खियों में हैं। ‘एनिमल’ के बाद उनका करियर नई ऊंचाइयों पर पहुंचा है और अब वह एक के बाद एक बड़ी साउथ फिल्मों का हिस्सा बन रहे हैं। हाल ही में उन्होंने विजय, पवन कल्याण और नंदमुरी बालकृष्ण जैसे दिग्गज सितारों के साथ काम करने का अनुभव साझा किया।
एक इंटरव्यू के दौरान बॉबी देओल ने अपने साउथ को-स्टार्स को लेकर एक मजेदार टिप्पणी की। उन्होंने हंसते हुए कहा कि जिन-जिन कलाकारों के साथ उन्होंने फिल्में कीं, वे बाद में मंत्री बन गए। हालांकि, उन्होंने तुरंत स्पष्ट (Bobby Deol Viral Statement) भी किया कि यह सिर्फ मजाक है, लेकिन उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
‘मेरे साथ काम किया और सब मंत्री बन गए’
एक बातचीत के दौरान बॉबी देओल ने कहा कि उनके साथ काम करने वाले कई साउथ सुपरस्टार बाद में राजनीति में सक्रिय हो गए और बड़े पदों तक पहुंचे। उन्होंने हंसते हुए कहा, “फिर मैंने नंदमुरी बालकृष्ण के साथ ‘डाकू महाराज’ में काम किया। सबसे मजेदार बात यह है कि जिन-जिन एक्टर्स के साथ मैंने काम किया, वे सभी मंत्री बन गए। फिर मैंने पवन कल्याण (Bobby Deol Viral Statement) के साथ ‘हरि हर वीरा मल्लू’ की। वैसे मैं बस मजाक कर रहा हूं।’ उनकी इस बात पर वहां मौजूद सभी लोग मुस्कुरा पड़े।
Sridevi: 15 साल की श्रीदेवी ने 55 साल के एनटीआर संग किया रोमांस, बारिश वाला गाना बना था सुपरहिट
विजय को लेकर क्या बोले बॉबी देओल?
बॉबी देओल ने अपनी आने वाली फिल्म ‘जन नायकन’ में विजय के साथ काम करने का अनुभव भी साझा किया। उन्होंने बताया कि फिल्म की रिलीज में करीब छह महीने की देरी हुई, लेकिन इस दौरान उनकी विजय से ज्यादा बातचीत नहीं हुई। बॉबी ने कहा, ‘नहीं, मेरी उनसे ज्यादा बात नहीं हुई। उन्हें ज्यादा प्रमोशन करना पसंद नहीं है। वह कुछ खास नहीं करते। उन्हें अपने काम पर पूरा भरोसा है और मैंने भी सोचा कि अगर उन्हें यही तरीका पसंद है, तो ठीक है।’ उन्होंने विजय की प्रोफेशनल सोच और काम (Bobby Deol Viral Statement) के प्रति समर्पण की भी तारीफ की।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
‘जन नायकन’ में निभा रहे हैं दमदार विलेन
फिल्म ‘जन नायकन’ में बॉबी देओल ‘फीनिक्स’ नाम के मुख्य विलेन की भूमिका निभा रहे हैं। माना जा रहा है कि यह फिल्म विजय के करियर की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल होगी, खासकर उनके राजनीतिक सफर की शुरुआत (Bobby Deol Viral Statement) के बाद। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है और बॉबी देओल के किरदार को भी लेकर खास चर्चा है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
साउथ सिनेमा में लगातार बढ़ रही बॉबी देओल की मांग
पिछले कुछ समय में बॉबी देओल साउथ इंडस्ट्री के पसंदीदा विलेन बनकर उभरे हैं। बड़े बजट की फिल्मों में उनकी मौजूदगी लगातार बढ़ रही है। दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और अलग अंदाज की वजह से निर्माता-निर्देशक उन्हें अहम भूमिकाओं के लिए चुन रहे हैं। ‘एनिमल’ की सफलता के बाद उनकी लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ है और अब हिंदी के साथ-साथ (Bobby Deol Viral Statement) तेलुगु और तमिल फिल्मों में भी उनकी मजबूत पकड़ बनती जा रही है।
बयान बना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय
बॉबी देओल का यह हल्का-फुल्का मजाक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इसे मनोरंजक अंदाज में ले रहे हैं और उनके सेंस ऑफ ह्यूमर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कई यूजर्स ने इसे विजय, (Bobby Deol Viral Statement) पवन कल्याण और नंदमुरी बालकृष्ण के राजनीतिक सफर से जोड़ते हुए दिलचस्प प्रतिक्रियाएं भी दी हैं।

