ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

हनुमानगढी व राम जन्मभूमि के दर्शन करने अयोध्या पहुंचे दोनों उप मुख्यमंत्री  

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अपने दूसरे साथी उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के साथ शनिवार को  अयोध्या पहुंचे, जहां भाजपा नेताओं द्वारा इन दोनों उप मुख्यमंत्रियों का स्वागत किया। ये दोनों यहां  हनुमानगढी व रामजन्मभूमि के दर्शन करने के लिए पहुंचे हैं।

यह भी पढेंः मनीष सिसोदिया बोले- मोदी मुझे दो-चार दिन में जेल भिजवा देंगे! शिक्षा नहीं शराब ले डूबी

प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक हेलीकॉप्टर से अयोध्या पहुंचे, जहां उनका हेलीकॉप्टर राम कथा पार्क स्थित हेलीपैड पर उतरा। यहां पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का जिले के अधिकारियों के साथ-साथ भाजपा के नेताओं ने बुके देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद ये दोनों नेता राम कथा पार्क हेलीपैड से हनुमानगढ़ी के लिए रवाना हुए। हनुमानगढ़ी के दर्शन के बाद उन्होने राम जन्मभूमि के दर्शन कर पूजन किया।

इसके बाद उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक पड़ोसी जनपद अंबेडकरनगर के लिए रवाना हो गये। वे शनिवार को अंबेडकरनगर के दौरे पर रहेंगे, जबकि उपमुख्यमंत्री उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अयोध्या के दौरे पर हैं। वे यहां अपने एक दिवसीय दौरे में अयोध्या के कई विभागों को कार्यालयों का निरीक्षण करने के साथ ही जनपद स्तरीय अधिकारियों से विकास कार्यों की जानकारी लेंगे।

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button