न्यूज़पंजाबराजनीतिराज्य-शहर

Jalandhar By-Election: जानिए जालंधर सीट पर कांग्रेस और आप में कैसा चल रहा संघर्ष?

Jalandhar By-Election: क्या जालंधर लोकसभा सीट कांग्रेस बचा पायेगी ? जिस तरह से जालंधर सीट पर हुए उप चुनाव के परिणाम सामने आ रहे है उससे तो लग रहा है कि आप पार्टी ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। हालांकि अभी शुरूआती रुझान है लेकिन जिस तरह से आप की बढ़त बनी हुई है उससे कांग्रेस में निराशा छ गई है।


जालंधर लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव का भी मतगणना जारी है। हालांकि शुरुआती रुझान में आप पार्टी के उम्मीदवार कांग्रेस से आगे निकल गए थे लेकिन बाद में कांग्रेस और आप उम्मीदवारों के बीच संघर्ष जारी होता दिखने लगा। यह बात और है कि आप के उम्मीदवार सुशिल कुमार रिंकू अभी भी कांग्रेस उम्मीदवार से आगे चल रहे हैं लेकिन उम्मीद की जा रही है कि कांग्रेस इलाके वाले बूथों की गणना होगी तो कांग्रेस के पक्ष में बेहतर परिणाम आ सकते हैं।


जालंधर कांग्रेस का गढ़ रहा है। कांग्रेस इस सीट से लगातार चुनाव जीतती रही है। ऐसे में शुरूआती रुझान में आप का आगे बढ़ना कांग्रेस के लिए बड़ा टेंशन है। टेंशन इस बात को लेकर है कि जो कांग्रेस लगातार चार बार से यहाँ जीत रही थी अचानक आप के पक्ष में कैसे चली गई। आम आदमी पार्टी को दस बजे तक जो मत मिले थे 103203 के आसपास रहे वहीँ कांग्रेस के पक्ष में 866246 मत मिले थे। बीजेपी उम्मीदवार को 56 हजर मत मिले थे और अकाली बसपा गठबंधन उम्मीदवार को 50 हजार मत मिले थे। हालांकि खबर लिखे जाने तक इस में काफी परिवर्तन भी हुए हैं।

Read Also :  Jalandhar By-Election News in Hindi – News Watch India


पंजाब में आप की सरकार है। ऐसे में आप के लिए भी यह सीट प्रतिष्ठा का विषय बना हुआ है। अगर आप को यह सीट मिल जाती है तो आप की इज्जत भी बच जाएगी और लोकसभा में उसके एक सांसद भी हो जायेंगे। इधर कांग्रेस अगर यह सीट हर जाती है तो उसे बड़ा धक्का लग सकता है। फिर पंजाब में कई कांग्रेस नेताओं पर भी सवाल उठ सकते हैं। बता दें कि जालंधर उपचुनाव में पार्टी का कोई बड़ा नेता प्रचार करने नहीं गया। कांग्रेस के सभी बड़े नेता कर्नाटक में केंद्रित थे। ऐसे में जालंधर का जो भी परिणाम सामने आता है वह खुद उम्मीदवार के करिश्मे का ही परिणाम होगा।

NEWS WATCH INDIA
Ashok Kumar

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button